featured मनोरंजन

बाप बनने से पहले ही दुनिया से चल बसे चिरंजीवी, 2018 में की थी शादी

chiranjivi 2 1 बाप बनने से पहले ही दुनिया से चल बसे चिरंजीवी, 2018 में की थी शादी

अभिनेता चिरंजीवी सरजा के अचानक हुए निधन से साउथ की फिल्म इंडस्‍ट्री को बड़ा झटका लगा है। चिरंजीवी सरजा की डेथ बीती 7 जून को हुई है।

मुंबई। अभिनेता चिरंजीवी सरजा के अचानक हुए निधन से साउथ की फिल्म इंडस्‍ट्री को बड़ा झटका लगा है। चिरंजीवी सरजा की डेथ बीती 7 जून को हुई है। मौत की वजह कार्ड‍िएक अरेस्‍ट यानी दिल का फेल होना बताई जा रही है। हालांकि खबर ये भी आ रही है कि चिरंजीवी सरजा को कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वैसे उनके निधन की दुखद खबर के साथ ही एक और दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है। उनकी वाइफ मेघना राज प्रेग्‍नेंट हैं। यानी अपने बच्‍चे के दुनिया में आने से पहले ही चिरंजीवी सरजा चल बसे।

chiranjivi बाप बनने से पहले ही दुनिया से चल बसे चिरंजीवी, 2018 में की थी शादी

2018 में हुई थी चरंजीवी सरजा और मेघना की शादी

च‍रंजिवी सरजा और मेघना ने 2 मई 2018 को शादी की थी। हालांकि इससे पहले दोनों का रिश्ता 10 साल पुराना था। दोनों की मुलाकात पहले दोस्‍ती और फ‍री प्‍यार में बदली। मेघना अक्‍सर चिरंजीवी सरजा के साथ अपनी तस्‍वीरें शेयर सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं।

 

 

View this post on Instagram

 

💛 my golden boy! When we both end up wid a midas touch! 📸 @makeupmagic_sowmyagowda

A post shared by Meghana Raj (@megsraj) on

https://www.bharatkhabar.com/corona-crisis-rajasthan-government-has-reversed/

चरंजीवी सरजा को कैसे मिली थी पहचान

चरंजीवी सरजा साउथ की फिल्मी फैमिली से ताल्‍लुक रखते थे। चिरंजीवी ने 2009 में फिल्म वायुपुत्र से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने 20 से अधिक फिल्मों में काम किया जिनमें वर्धा, चंद्रलेखा, रुद्र तांडव, अम्‍मा आईलवयू जैसी पॉपुलर मूवीज शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म शिवार्जुन थी जिसमें उन्होंने अमृता अयंगर और अक्षता श्रीनिवास के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। बता दें क‍ चरंजीवी सरजा साउथ फिल्म स्टार अर्जुन सरजा के भतीजे और एक्शन एक्टर राजकुमार ध्रुव सरजा के भाई थे।

 

Related posts

अपने बेटे आदित्य के साथ शिवपाल ने की सीएम योगी से मुलाकात

shipra saxena

नीतीश कुमार की चेतावनी को दरकिनार कर लालू की रैली में जाएंगे शरद यादव

Rani Naqvi

हिमाचल में सूखी ठंड का कहर

Rani Naqvi