देश दुनिया

चीन ने किया समुंद्र से लाइव फायर ड्रिल, एक बार फिर की युद्धाभ्यास की कोशिश

chinese navy, hold, live fire drill, indian ocean, doklam

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर करीब तीन महीने से चल रहे विवाद में कोई कमी नहीं आई हैं। बल्कि ये विवाद बढ़ता ही जा रहा है। चीन पर दिन अपनी ताकतें आजमा रहा है। वहीं इसी बीच एक खबर आ रही है कि चीन की नौसेना ने समुंद्र में लड़ने की अपनी क्षमताओं को मजबूत बनाने के लिए हिंद महासागर में लाइव फायर ड्रिल किया है। चीनी मिडिया के मुताबिक चीन के युद्धपोत चांगचुन मार्गदर्शक मिसाइल फ्रिगेट जिंगझोउ और आपूर्ति पोत चाओहू ने पश्चिमी हिंद महासागर में अभ्यास किया है।

chinese navy, hold, live fire drill, indian ocean, doklam
chinese navy hold live fire drill

बता दें कि चीनी सेना ने कई दिनों तक कोशिश करने के बाद जहाजों पर हमले किए। वहीं चीनी बेड़े के चीफ ऑफ स्टाफ का कहना है कि हमारी इस कोशिश का मकसद है कि हम इस कोशिश से जहाजों के प्रदर्शन को बेहतर बना सके। चीन का बेड़ा एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ओशिनिया की अर्द्धवार्षिक मैत्री यात्रा पर है और उसने 23 अप्रैल को यात्रा शुरू होने के बाद से 10 देशों की नौसेनाओं के साथ संयुक्त अभ्यास किया है।

वहीं 15 अगस्त को भी चीनी सेना ने लद्दाख के पेंगोंग झील में घुसपैठ की कोशिश की थी और भारतीय सैनिकों पर पत्थरबाजी भी की थी। जिसमें वो पूरी तरह नाकाम रहे। पत्थरबाजी के दौरान दोनों देशों के सैनिकों को हल्की चोटें भी आई थी। डोकलाम भारत- भूटान और चीन के ट्राइजक्शन पर स्थित है लेकिन चीन उस पर अपना अधिकारी बताता है। जबकि ये एरिया भूटान में पड़ता है। इस साल जब चीन डोकसाम के पास सड़क बनाने की कोशिश कर रहा था तो भारतीय सेना ने उसका विरोध कर उसका काम रूकवा दिया।

Related posts

कोरोना पर केंद्र सरकार की रिव्यू मीटिंग: पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

Neetu Rajbhar

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने खटखटाया वर्ल्ड बैंक का दरवाजा, यहां भी हाथ लगी निराशा

rituraj

देश में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, लेकिन इस बार सरकार ने दी बड़ी छूटें..

Mamta Gautam