Breaking News featured दुनिया देश

चीनी मीडिया का दावा डोकलाम से भारतीय सेना हटाने के लिए चीन करेगा जल्द ही ऑपरेशन

Indian army,China,Doklam,Operation

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच विवाद अब और गहराता जा रहा है। बीते दिनों कई बार चीनी मीडिया और राजनायिकों की ओर से विवादित बयानों ने दोनों देशों के बीच संबंधों को पूरी तरफ से खराब करने का बड़ा काम किया है। चीनी मीडिया एक के बाद एक विवादित बयान देता जा रहा है। इसके साथ ही सीमा पर चीनी सैनिकों का लगातार अतिक्रमण करने का प्रयास इन बयानों को बढ़ावा दे रहा है। हांलाकि भारत की ओर से इन बयानों का माकूल जबाव भी दिया जा रहा है।

Indian army,China,Doklam,Operation
China will soon Operation

सूत्रों की माने तो चीनी सेना लगातार भारतीय जवानों से सीमा पर वाद-विवाद कर रही है। कई बार वह भारतीय सीमाओं में जबरन घुसने की कोशिश कर चुके हैं। डोकलाम क्षेत्र को लेकर चीन लगातार भारत पर दबाव बनाना चाह रहा है। डोकलाम से सेना हटाने की बात कई बार चीन ने की है। उसका मानना है कि भारत भूटान का सहारा लेकर चीनी मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है। इसके साथ ही चीन सागर से लेकर जमीनी सीमा पर लगातार युद्धाभ्यास कर अपनी तैयारियां पुख्ता करने में लगा है। जिस बावत चीनी मीडिया लगातार भारत को युद्ध की धमकी दे रही है।

सूत्रों की माने तो जल्द ही चीन इस बिषय में कोई बड़ा कदम भी उठा सकता है। वह हर हाल में भारतीय सेना को डोकलाम से वापस करने की कोशिशों में लगा है। चीनी मीडिया और चीन के कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख ने ये दावा किया है कि इस मामले को लेकर आने वाले एक या दो हफ्तों में चीन की तरफ से कई छोटे ऑपरेशन किए जा सकते हैं। चीनी विशेषज्ञों ने इस लेख में दावा किया है कि चीन इस गतिरोध को लंबे समय तक नहीं खींचने देगा। जल्द ही भारतीय सैनिकों को हटाने के लिए एक ऑपरेशन चीन की तरफ से होगा।

Related posts

केजरीवाल की रैली से पहले आप गुजरात प्रभारी गिरफ्तार

Rahul srivastava

बतौर CM योगी ने सरकारी आवास पर लगाया जनता दरबार

shipra saxena

सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच आईपीएल का फाइनल

bharatkhabar