featured देश

भारत-चीन विवाद के बीच चीन ने विवादित जमीन पर लिखा अपना नाम..

india vs chaina भारत-चीन विवाद के बीच चीन ने विवादित जमीन पर लिखा अपना नाम..

भारत और चीन के बीच लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी वजह से एलएसी पर भारत और चान ने भारी संख्या में अपनी सेनाएं तैनात कर दी हैं। हालाकि दोनों देशों की तरफ से मामले को बातचीत करके सुलझाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन जिस तरह से विवादित जगह पर चीन की हरकतें देखने को मिल रही हैं। उसे देखकर नहीं लगता चीन इतनी आसानी से मानेगा। क्योंकि चीन ने विवादित जगह पर बड़े शब्दों में अपना नाम लिख दिया है।

पैंगोंग झील के करीब चीनी सैनिकों ने अपने देश का नक्शा बनाया है. चीनी सैनिकों ने नक्शे के साथ-साथ चीनी भाषा में जमीन पर ‘चीन’ भी लिख दिया है। सैटेलाइट तस्वीरों में चीनी सैनिकों की ये एक्टिविटी दिखाई दे रही है।सैटेलाइट तस्वीरों में दिखाई देता है कि चीनी सैनिकों ने मन्दारिन भाषा में मोटे अक्षरों में सीमा के पास चीन लिखा है। चीन के काफी लोग मन्दारिन भाषा का इस्तेमाल करते हैं। ये तस्वीरें 26 जून को सैटेलाइट से क्लिक की गईं।

chaina 2 भारत-चीन विवाद के बीच चीन ने विवादित जमीन पर लिखा अपना नाम..
तस्वीरों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि चीन ने बीते हफ्तों में कई नए टेंट सीमा के पास लगाए हैं और कई तरह के यंत्र भी जमा किए हैं। तस्वीरों में चीन की गाड़ियां भी दिखाई देती हैं।

https://www.bharatkhabar.com/russia-slams-us-maximum-suffocation-policy-against-iran-in-un/
जहां एक तरफ चीन बातचीत करके मामले को निबटाने की बात कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ विवादित स्थान पर अपनी सेना को बढ़ाकर भआरत पर दबाब बनाने की कोशिश कर रहा है। जिसकी वजह से भारत हर स्थिति से निबटने के लिए तैयार हो गया है।

सौजन्य स्पूतनिक

Related posts

भारतीय क्षेत्रों को अपने नक्शे में दिखाना नेपाल को पड़ा भारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब..

Mamta Gautam

भाजपा ने किया राहुल गांधी पर वार कहा, चीन प्रवक्ता की तरह बोलते हैं कांग्रेस अध्यक्ष

mahesh yadav

दिल्ली MCD चुनाव: कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी

Rahul srivastava