featured दुनिया देश

लद्दाख सीमा पर हुई झड़प को लेकर आया चीन का बयान, कही- भारत ने गतिविधियों के लिए उकसाया

india chaina लद्दाख सीमा पर हुई झड़प को लेकर आया चीन का बयान, कही- भारत ने गतिविधियों के लिए उकसाया

भारत ने लद्दाख में 3 इंफैंट्री डिविजन तैनात की है। भारतीय सेना अब हर तरह से चीन के सामने डटी हुई है।

नई दिल्ली। भारत और चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए। इसके बाद चीन का बयान आया कि भारतीय सैनिकों ने हमे हमला करने पर उकसाया था। जिसके बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच पत्थरबाजी और गोलीबारी शुरू हो गई। जिसमें भारत के 20 जवान तो शहीद हुए ही साथ ही चीन के भी 43 जवान हताहत हुए हैं।

बता दें कि चीन का दावा है कि हमारा झड़प करने का कोई इरादा नहीं था लेकिन भारतीय सैनिकों ने अवैध गतिविधियों  के लिए सीमा रेखा लांघी और चीनी सैनिकों को उकसाया और उन पर हमले किए। जिसके कारण दोनों देशों के सैनिकों के बीच गंभीर रूप से मारपीट शुरू हो गई।

वहीं 15 जून को भारत और चीन के सौनिकों के बीच हुई झड़प से बीजिंग बिलबिला उठा है। बीजिंग ने इस झड़प को लेकर भारत के खिलाफ विरोध जताया है। बता दें कि इस झड़प के बाद भारत के अंदर भा चीन को लेकर काफी रोष है और जगह-जगह भारत में चीन का विरोध हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारत ने सीमा पर अपने सैनिकों की संख्या को बढ़ा दिया है।

भारत ने लद्दाख में 3 इंफैंट्री डिविजन तैनात की है। भारतीय सेना अब हर तरह से चीन के सामने डटी हुई है। चीन के धोखे और चरित्र को देखते हुए भारत पहले से भी चौकन्ना हो गया है।  इसके अलावा ऊचाई के इलाकों पर भी भारत ने युद्धाभ्यास करने वाली 2 अलग-अलग ब्रिगेड भी तैनात किए हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में अतिरिक्त ट्रूप्स भेजे जा चुके हैं।

वहीं भारत ने उत्तराखंड में भी कमाऊ सैक्टर में सैन्य बल बढ़ा दिया है। ताकि भारत चीन को मुंहतोड़ जवाब दे सके। इसके साथ ही उत्तरकाशी के चिन्यालिसौर में एयरफोर्स ने हवाई पट्टी को एक्टिव कर दिया है। चीन की नजर यहां भी हमेशा रही है तो इस मोर्चे पर भारत पूरी तरह तैयार हो चुका है। सिक्किम में सैन्य बल बढ़ाया जा चुका है। अरुणाचल प्रदेश में भी भारत ने पूरा इंतजाम कर रखा है।

जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में उत्तरी आर्मी कमांड में 34,000 भारतीय सैनिक तैनात कर दिए गए हैं। उत्तराखंड में केंद्रीय आर्मी कमांड में 15,500 सैनिक तैनात हो गए हैं। और सिक्किम, अरुणाचल, असम, नागालैंड और बंगाल में पूर्वी आर्मी कमांड में 1 लाख 75 हज़ार 500 सैनिक तैनात हैं। इस तरह सैनिकों की कुल संख्या हो जाती है 225,000।

Related posts

उत्तराखंड सरकार का बेटियों को तोहफा, अब महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की खुलेगी राह

Hemant Jaiman

बिप्लब देव का फिर से बेतुका बयान, टैगोर ने अंग्रेजों के विरोध में लौटाया था नोबेल पुरस्कार

lucknow bureua

जनता दरबार में अफसरों पर भड़की मेनका, कहा- तुम्हें शर्म आनी चाहिए

Vijay Shrer