featured दुनिया

चीन की अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतरा !,चीन का बढ़ता कर्ज अब 2,580 अरब डॉलर हुआ

चीन की अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतरा !,चीन का बढ़ता कर्ज अब 2,580 अरब डॉलर हुआ

नई दिल्ली:चीन का बढ़ता कर्ज अब 2,580 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंच गया है। देश की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार मंद होने के संदर्भ में इसे बड़ी चिंता के तौर पर देखा जा रहा है। देश की शीर्ष विधायिका ने तय किया है कि स्थानीय सरकार के कर्ज की अधिकतम सीमा 21,000 अरब युआन होनी चाहिए।

 

xi jinping चीन की अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतरा !,चीन का बढ़ता कर्ज अब 2,580 अरब डॉलर हुआ

ये भी पढें:

 

दिल्ली में शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए राहुल ने बोला मोहन भागवत पर हमला
दिल्ली सहित इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक खबर में वित्त मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि चीन का स्थानीय सरकारी कर्ज अगस्त के आखिर में 17,660 अरब युआन (2,580 अरब डॉलर) रहा, जो आधिकारिक सीमा के नीचे ही है।

 

स्थानीय सरकारी कर्जे में हो रही वृद्धि से अर्थशास्त्री ए‍वं नियामक काफी चिंतित हैं। हालांकि देश के पिछले साल का कुल सरकारी कर्ज जीडीपी का 36.2 प्रतिशत था, जो सबसे आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं के स्तर से कम है।

 

चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग वित्तीय खतरे को कम करने के लिए स्थानीय सरकार पर कर्ज के स्तर में कमी लाने के लिए दबाव बना रहे हैं लेकिन उनमें से कई अपनी आदतों की वजह से अब तक इससे नहीं उबर पाए हैं। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी चीन की अर्थव्यवस्था की गति धीमी पड़ने को लेकर चिंता प्रकट की जा रही है।

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंड के प्रसिद्ध जन आंदोलनकारी लोक वाहिनी के अध्यक्ष डा. शमशेर सिंह बिष्ट का ऩिधन
23 सितंबर को अमित शाह दिल्ली के रामलीला मैदान में करेंगे बड़ी रैली

 

By: Ritu Raj

Related posts

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान पर होगी चर्चा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे अध्यक्षता

Rahul

कोरोना के दौरान यूपी सरकार की नीतियों को सुप्रीम कोर्ट ने सराहा

Aditya Mishra

विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा के दिग्गजों में शुरू हुआ चुनावी दंगल, बरेली की कैंट सीट पर कुछ ऐसा है हाल

Pradeep Tiwari