देश दुनिया

चीन ने दिखाई दादागिरी, सिक्किम बॉर्डर से सेना हटाए भारत- चीन

army 1 चीन ने दिखाई दादागिरी, सिक्किम बॉर्डर से सेना हटाए भारत- चीन

भारत के खिलाप चीन एक बार फिर से दादागिरी दिखाने लग गया है। एक बार फिस से चीन ने भारत पर कड़ा रुख अपनाते हुए मानसरोवर यात्रा के रास्ते को बंद करने की चेतावनी भारत को दी है। चीन ने साफ तौर पर भारत से कहा है कि जब तक सिक्किम बॉर्डर से भारत अपनी सेना नहीं हटाएगा तब तक चीन की तरफ से इस मार्ग को नहीं खोला जाएगा। चीन की तरफ से नाथुला दर्रे रास्ते को पहले से ही बंद कर दिया गया है। वही इससे पहले खबरे सामने आ रही थी कि संबंधित मुद्दे पर दोनों देशों में बातचीत चल रही है। संबंधित मामले में विदेश मंत्रालय को कोई भी बयान जारी नहीं हुआ है।

army 1 चीन ने दिखाई दादागिरी, सिक्किम बॉर्डर से सेना हटाए भारत- चीन
सोमवार को एक वीडियो सामने आया था जिसमें सिक्किम सेक्टर में भारत और चीन के जवानों में झड़प साफ तौर पर देखी जा रही है। यह जवान सिक्किम सेक्टर में एक दूसरे से उलझे हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि अभी यहां लगभग 6 गुटों को यात्रा करनी है। सूत्रों के मुताबिक जानकारी यह है कि चीन और भारत के बीच यह तनाव पिछले कुछ दिनों से जारी है। जिसके तहत कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले लोगों को चीन द्वारा रोक दिया गया था। ऐसे में चीनियों को रोकने के लिए नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों ने श्रृंखला बनाई है।

गौरतलब करने वाली बात यह है कि कुछ वक्त पहले सिक्किम के नाथू-ला के पास से मानसरोवर यात्रा करने वाले जत्थों को चीनी बॉर्डर से वापस लौटना पड़ गया था। जिसके बाद से ही दिल्ली में ठहरे तीसरे जत्थे की चिंताएं बढ़ने लगी थी। बता दें कि 27 जून को नाथू ला के लिए यात्रियों का फिटनेस चेक करने के बाद रवाना किया जाएग।

Related posts

CBSE Board Result: बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट पर करें चेक

pratiyush chaubey

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में भारी बर्फबारी, इंटरनेट के साथ मोबाइल सेवा दो दिनों के लिए बंद

rituraj

305 दिन तक कोरोना से संक्रमित रहा शख्स, अंतिम संस्कार की हो गई थी तैयारी, और फिर….

pratiyush chaubey