Breaking News featured देश

राहुल गांधी बोले- चीन भारतीय जमीन पर किया कब्जा और 56 इंच वाला शख्स कुछ बोल नहीं रहा

WhatsApp Image 2021 01 25 at 2.19.00 PM राहुल गांधी बोले- चीन भारतीय जमीन पर किया कब्जा और 56 इंच वाला शख्स कुछ बोल नहीं रहा

नई दिल्ली। किसान आंदोलन को आज 61वां दिन है और मंगलवार यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान टैक्टर परेड निकालेंगे, जिसकी रिहर्सल भी शुरु हो गई है। इसी बीच सिक्किम से बड़ी खबर सामने आई कि घुसपैठ कर रहे चीनी सैनिकों को भारतीय सैना ने खदेड़ दिया और इस दौरान हुई झड़प में चीन के 20 सैनिक घायल हो गए जब्कि भारत के चार जवान घायल हुए हैं। इसी बीच राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हतलावर हैं। वो कई दिनों से लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहे है। कभी किसानों को लेकर कभी चीन द्वारा अरुणाचल में गांव बसाने के मुद्दे पर। राहुल गांधी सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते इसी बीच राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया, लेकिन 56 इंच के सीने वाला शख्स कुछ बोल नहीं रहा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का पैतृक संगठन तमिलनाडु का भविष्य तय नहीं कर सकता और इसका फैसला राज्य की जनता एवं इसके युवा करेंगे।

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु दौरे के दूसरे दिन भी मोदी सरकार पर हमला जारी रखा। राहुल ने कहा कि चीनी सेना ने भारतीय इलाके पर कब्जा कर लिया, लेकिन 56 इंच का सीना रखने वाले के मुंह से पड़ोसी देश का नाम तक नहीं निकला। केंद्र सरकार किसानों, श्रमिकों व छोटे उद्योगों के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ पांच-छह उद्योगपतियों के लिए देश को चला रही है।

 

राहुल ने रविवार को इरोड में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, पहली बार भारतीयों ने देखा कि कैसे चीन ने भारतीय इलाके पर कब्जा किया। यह हमारे देश की सच्चाई है। आज चीन समझता है कि भारत कमजोर है। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि अगर भारत के मजदूर, किसान, बुनकर मजबूत और सुरक्षित होते तो चीन भारत में घुसने की कभी हिम्मत नहीं कर सकता था।

 

मोदी सरकार का काम था सीमा पर चीन को रोकना, लेकिन केंद्र सरकार आज कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को दिल्ली की सीमा पर रोक रही है। राहुल ने कहा, वह दिल्ली में तमिल लोगों का सिपाही बनना चाहते हैं। वह भाजपा को कभी भी तमिल संस्कृति को अपमानित नहीं करने देंगे।

 

राहुल ने कई जगहों पर रोड शो के दौरान लोगों से संवाद भी किया। राहुल ने कहा भारत कई विभिन्न संस्कृतियों का घर है  और यही हमारी देश की ताकत है। यह हमारा कर्तव्य है कि हर भाषा, संस्कृति और धर्म की रक्षा की जाएगी।

 

Related posts

अल्मोड़ाः पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोकने में विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अहम भूमिका अदा करेगा-DM

mahesh yadav

बड़े काम की हैं सेक्स से जुड़ी ये बातें, जानकर दंग रह जाएंगे आप   

Shailendra Singh

फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कड़ी पहरेदारी में हो रहा मतदान

Shailendra Singh