featured दुनिया

भारत ही नहीं बल्कि ये 23 देश भी चीन गंदी हरकतों से हैं परेशान..

chaina 1 2 भारत ही नहीं बल्कि ये 23 देश भी चीन गंदी हरकतों से हैं परेशान..

पूरी दुनिया को कोरोना में उलाझाकर पड़ोसी मुल्कों पर हुकुमत करने का सपना देख रहा चीन लगातार ऐसे काम कर रहा है। जिसकी वजह से सीमा विवदा बढ़ता जा रहा है। चीन की इस नापाक हरकत का सबसे ताजा विवाद लद्दाख की गलवान घाटी है। जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए हैं तो वहीं चीन के 35 जवान मारे जाने की खबर हैं। इस बीच दुनिया को लग रहा है कि, कोरोना के बीच चीन भारत से क्यों उलझ रहा है? तो आपको बता दें चीन का विवाद सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि 23 पड़ोसी मुल्कों से चल रहा है। और वो सभी पर दबाब बनाकर राज करने की कोशिश कर रहा है।चलिए आपको चीन की घटिया हरकतों के बारे में बताते हैं जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।

chaina

दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला और क्षेत्रफल में दुनिया का तीसरे नंबर का देश चीन ऐक ऐसा देश है जो अपने इर्द गिर्द 14 देशों से सीमाओं को शेयर करता है। लेकिन चीन का दावा है कि उसके देश की सीमाएं 23 देशों तक हैं। चीन से महज भारत नहीं 23 मुल्क परेशान हैं।पिछले कुछ सालों से चीन का हॉन्गकॉन्ग में तानाशाही का बर्ताव माना जाता रहा है। वहीं वह ताइवान पर भी अपना दावा जताता रहा है। लेकिन उसका भूटान, नेपाल, साउथ चीन सागर, पूर्वी चीन सागर पर भी चीन की मनमानी देखने को मिल रही है।

चीन और पाकिस्तान में भले ही गहरी दोस्ती हो मगर दोनों के बीच सीमा विवाद भी चला आ रहा है। चीन और पाकिस्तान दोनों भारत को घेरने के लिए एक दूसरे की गलत बातों का भी समर्थन करते हैं लेकिन दोनों देशों के बीच खुद सीमा विवाद है। जिस तरह से चीन इकॉनामिक कॉरिडोर बना रहा है। वो आने वाले वक्त में पाकिस्तान के सबसे बड़ा नुकसान साबित होगा।

चीन का वियतनाम के साथ युद्ध भी हो चुका है। चीन के मुताबिक वियतनाम पर भी उसका हक है, क्योंकि एक समय चीन के मिंग राजवंश का यहां शासन रहा था।बर्मा-चीन का सीमा विवाद काफी लंबे अरसे से चल रहा था। 1271 से 1368 के बीच चीन के युआन राजवंश के समय बर्मा चीन का हिस्सा हुआ करता था। उसी इतिहास को आधार मानकर चीन बर्मा के एक बड़े भूभाग पर अपनी दावेदारी दिखाता है।

भारत के साथ-साथ चीन का अफगानिस्तान के भी साथ सीमा विवाद बहुत पुराना है। वर्ष 1963 में समझौते के बावजूद चीन अफगानिस्तान के बड़े भूभाग पर अपना आधिपत्य जताता है। चीन यहां समय समय पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराता है और इन इलाकों को अपना बताता है।चीन का दावा है कि किर्जिगिस्तान के बड़े हिस्से पर उसका अधिकार है, क्योंकि 19वीं सदी में उसने इस भूभाग को उसने युद्ध में जीता था। इसके साथ ही चीन का अपने सीमावर्ती कजाखस्तान के साथ भी सीमा विवाद है। हालांकि, हाल ही में दोनों देशों के बीच समझौते हुए हैं वे चीन के पक्ष में गए हैं।

https://www.bharatkhabar.com/national-glenmark-pharma-introduces-fist-coronavirus-drug/
इसी तरह चीन और साउथ कोरिया और तजाकिस्तान के बीच भी विवाद चल रहा है।इन सभी देशों से चीन की सीमा विवाद है। और ये विवाद किसी और ने नहीं बल्कि खुद चीन ने खड़ा किया हुआ है। जिसकी वजह से चीन की दुनियाभर में आलोचना हो रही है।

Related posts

काबुल में सांसद के घर पर हमले में 10 की मौत

Rahul srivastava

शिक्षक भर्ती धरना: शीर्ष नेताओं से अभ्यर्थियों की मुलाकातों का दौर जारी, मिल रहा सिर्फ मौखिक आश्वासन  

Shailendra Singh

नीस हमलाः पुलिस ने 11 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Rani Naqvi