featured दुनिया

चीन ने पिंगटांग और लुओडियान नामक दो काउंटी को जोड़ने के लिए बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, जाने क्या है खुबियां

चीन 1 चीन ने पिंगटांग और लुओडियान नामक दो काउंटी को जोड़ने के लिए बनाया दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, जाने क्या है खुबियां

बीजिंग। नए सांस्कृतिक पर्यटन पर काम कर रहे चीन ने पिंगटांग और लुओडियान नामक दो काउंटी को जोड़ने के लिए दुनिया का सबसे ऊंचा पिगटांग ग्रांड कंक्रीट टावर ब्रिज तैयार किया है। दक्षिण-पश्चिम चीन के गियाझोऊ प्रांत में स्थित इन दोनों पहाड़ी क्षेत्रों तक अब सुगमता से पहुंचा जा सकेगा। 

बता दें कि 2135 मीटर लंबे इस ब्रिज पर सोमवार से यातायात शुरू हो गया है। इस ब्रिज से जुड़े 93 किमी लंबे पिंगटांग-लुओडिआन एक्सप्रेसवे का भी उद्घाटन हो गया। एक्सप्रेसवे और ब्रिज बनने से दोनों क्षेत्रों के बीच की दूरी तय करने का समय ढाई घंटे से घटकर एक घंटा रह गया है। 

वहीं काओडु नदी घाटी में 332 मीटर ऊपर बना यह ब्रिज तीन टावर पर खड़ा है। इसकी ऊंचाई 110 मंजिला इमारत के बराबर है। दरअसल, चीन पहाड़ी प्रांतों की गरीबी दूर करने के लिए वहां पर्यटन सुविधाएं बढ़ा रहा है। यह ब्रिज इसी कवायद का हिस्सा है। इस पर 2016 में काम शुरू हुआ था। इस ब्रिज पर वाहन 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे।

  • इस पर वाहन 80 किमी की रफ्तार से  दौड़ सकते हैं 
  • 1500 करोड़ रुपए ब्रिज की लागत आई है
  • ब्रिज 2135 मीटर लंबा है 
  • ब्रिज काओडु नदी घाटी में 332 मीटर ऊपर बना है 

Related posts

खूनी विवाद के बाद इस देश में एक साथ नजर आएंगी भारत-चीन की सेना..

Mamta Gautam

Russia Attack On Kherson: रूसी सेना ने यूक्रेन के साउथ खेरसॉन में किया हमला, 21 लोगों की मौत, 48 घायल

Rahul

नोएडा पुलिस ने किया एटीएम हैक करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

Shailendra Singh