देश दुनिया

चीन का भारत पर एक और आरोप, सीमा में बुलडोजर लेकर घुसे थे 400 भारतीय सैनिक

china, blame, indian, troop, entered, territory, Dokalm

बीजिंग। भारत और चीन के बीच डोकलाम क्षेत्र को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच माहौल और बिगड़ता जा रहा है। दोनों देशो के बीच तल्खियां बढ़ रही है। जहां भारत चीन के साथ बात करके इस, मुद्दे को सुलझाना चाहता है तो वहीं चीन भारत को जवाब में सैना हटाने को बोलता है या फिर युद्ध की धमकी देता है। इस बार चीन ने भारत पर एक नया आरोप लगाया है चीन का कहना है कि भारत डोकलाम में अपनी सेना भेजने को लेकर बहाने बना रहा है। चीन ने कहा कि वो इस मुद्दे पर बहुत कुछ सहन कर रहा है।

china, blame, indian, troop, entered, territory, Dokalm
china blame indian

बता दें कि चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के करीब 400 सैनिक चीनी सीमा पर 180 मीटर तक अंदर घुस गए थे। चीन ने दावा किया कि जुलाई के अंत तक भारतीय सेना की 40 टुकड़ियां और एक बुलडोजर चीनी सीमा में मौजूद है। विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा कि इस घटना के बाद भारत ने अपने गैर कानूनी कदम को सही ठहराने के लिए कई बहाने गढ़े हैं, लेकिन भारत के दावों का कोई वास्तविक और कानूनी आधार नहीं है।

वहीं चीन के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि भारतीय सेना अब भी चीन के क्षेत्र में है और चीन ने इस मामले में पूरी सहनशीलता दिखाई है। बयान में लिखा है, ‘भारत ने इस संबंध में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। भारत के बहानों का असल में कोई महत्व नहीं है।’

Related posts

पीड़ितों के लिये भाजपा का बना जन सहयोग केन्द्र महीनों से ठप

Rani Naqvi

हाईटेंशन लाइन से ताजिये में लगी अाग, 50 लोग झुलसे

mohini kushwaha

डेरा चेयरपर्सन: बाबा-हनीप्रीत का रिश्ता पवित्र- सूत्र

Pradeep sharma