featured देश

भारत से हर साल कहां गायब हो रहीं नवजात बच्चियां?, यूएन की रिपोर्ट आपकी आंखे खोल देगी..

human trficy 1 भारत से हर साल कहां गायब हो रहीं नवजात बच्चियां?, यूएन की रिपोर्ट आपकी आंखे खोल देगी..

जहां एक तरफ कोरोना ने पूरी दुनिया को मुसीबत में डाला हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ यूएन की रिपोर्ट ने महिलाओं और लड़कियों को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है। जिसने सबको चौंका के रख दिया है। और सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि, भारत और चीन से सबसे ज्यादा लड़कियां गायब हुई हैं।आपको जानकर हैरानी होगी कि, दुनिया भर में पिछले 50 साल में ”लापता हुईं 14 करोड़ 26 लाख महिलाओं में से चार करोड़ 58 लाख महिलाएं भारत की हैं। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा कि ”लापता महिलाओं की संख्या चीन और भारत में सर्वाधिक है।

un 1 1 भारत से हर साल कहां गायब हो रहीं नवजात बच्चियां?, यूएन की रिपोर्ट आपकी आंखे खोल देगी..

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष द्वारा मंगलवार को जारी ‘वैश्विक आबादी की स्थिति 2020 रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 50 वर्षों में लापता हुईं महिलाओं की संख्या दोगुनी हो गई है। यह संख्या 1970 में छह करोड़ 10 लाख थी और 2020 में बढ़कर 14 करोड़ 26 लाख हो गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में 2020 तक चार करोड़ 58 लाख और चीन में सात करोड़ 23 लाख महिलाएं लापता हुई हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ”2013 से 2017 के बीच भारत में करीब चार लाख 60 हजार बच्चियां हर साल जन्म के समय ही ”लापता हो गईं।
रिपोर्ट में विशेषज्ञों की ओर से मुहैया कराए गए आंकड़ों के हवाले से कहा गया है कि लैंगिक आधार पर भेदभाव की वजह से लिंग चयन के कारण दुनियाभर में हर साल लापता होने वाली अनुमानित 12 लाख से 15 लाख बच्चियों में से 90 से 95 प्रतिशत चीन और भारत की होती हैं। इसमें कहा गया है कि प्रतिवर्ष जन्म की संख्या के मामले में भी ये दोनों देश सबसे आगे है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारों ने लिंग चयन के मूल कारण से निपटने के लिए कदम उठाए हैं। भारत और वियतनाम ने लोगों की सोच को बदलने के लिए मुहिम शुरू की हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़कियों के बजाय लड़कों को प्राथमिकता देने के कारण कुछ देशों में महिलाओं और पुरुषों के अनुपात में बड़ा बदलाव आया है और इस जनसांख्यिकीय असंतुलन का विवाह प्रणालियों पर निश्चित ही असर पड़ेगा।

https://www.bharatkhabar.com/number-of-patients-in-the-country-so-far-566841/

रिपोर्ट के सामने आने से काफी लोग चौंक गये हैं। भारत के साथ दुनिया से लापता हुई लड़कियों और महिलाओं का क्या हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

Related posts

राशन कार्ड धारियों को दो महीने से नहीं मिला शक्कर और चना

Rani Naqvi

पूजा-अर्चना की विधि तय करना हमारा अधिकार नहीं: सुप्रीम कोर्ट

lucknow bureua

कांग्रेस कभ्री भी राष्ट्रवाद का समर्थन नहीं कर सकती: अमित शाह

Trinath Mishra