featured उत्तराखंड राज्य

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने की सी.सी.टी.एन.एस. की उच्चाधिकारी प्राप्त समिति की बैठक

uttrakhand 3 मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने की सी.सी.टी.एन.एस. की उच्चाधिकारी प्राप्त समिति की बैठक

देहरादून। सी.सी.टी.एन.एस. के जरिये सभी थाने ऑनलाइन हो गए हैं। देश के सभी थानों से जुड़ गए हैं। इससे अपराधियों का पता लगाने और अपराध का अनावरण करने में पुलिस को मदद मिलेगी। सिटिजन चार्टर लागू किया गया है। रियल टाइम में एफआईआर दर्ज किए जा रहे हैं। सी.सी.टी.एन.एस. के दूसरे चरण के लिए भारत सरकार से स्वीकृति मिल गयी है। इसके तहत सी.सी.टी.एन.एस. परियोजना को इंटेरोपेराबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम से इंटिग्रेटेड किया जाएगा। इसमें न्यायालय, जेल, फॉरेंसिक लैब, अभियोजन कार्यालयों का ऑटोमेशन विकसित किया जा रहा है।

uttrakhand 3 मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने की सी.सी.टी.एन.एस. की उच्चाधिकारी प्राप्त समिति की बैठक

बता दें कि यह जानकारी मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सी.सी.टी.एन.एस. की उच्चाधिकार प्राप्त समिति में दी गयी। बीते बुधवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने सी.सी.टी.एन.एस. को और अधिक कारगर बनाने पर बल दिया। बताया गया कि 156 पुलिस थाने सी.सी.टी.एन.एस. से जुड़ गए हैं। पौड़ी जनपद में खुले पैठानी और थलीसैंण दो नए थानों को जोड़ने की कार्यवाही चल रही है। तय किया गया कि नेशनल डेटा सेंटर से चल रहे सी.सी.टी.एन.एस. को अब राज्य में स्थापित हो रहे स्टेट डेटा सेंटर में होस्ट किया जाएगा। इसके लिए अलग से सर्वर स्थापित किया जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव गृह श्री आनंद वर्द्धन, अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सिन्हा, अपर सचिव आईटी चंद्रेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

शानिवार को पृथ्वी पर गिरेगा बुर्ज खलीफा से भी बड़ा उल्कापिंड, क्या धरती हो जाएगी खत्म?

Mamta Gautam

पंचायत चुनाव में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के पारिवार को सहायता देगी योगी सरकार, कई अहम प्रस्ताव पास

Shailendra Singh

कारगिल विजय दिवसः सम्मान की आस में धरने पर बैठा शहीद विवेक सक्सेना का परिवार

Shailendra Singh