featured यूपी

कल्याण सिंह की हालत बिगड़ने पर पीजीआई पहुँचे मुख्यमंत्री

पीजीआई पहुँचे मुख्यमंत्री

लखनऊ। संजय गांधी स्नात्कोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत शनिवार को बेहद नाजुक हो गई है। उनका बीपी अनियंत्रित हो गया है। शरीर के अन्य पैरामीटर भी गड़बड़ चल रहे हैं।
SGPGI के चिकित्सकों ने कल्याण सिंह की वर्तमान स्थिति बेहद खराब होने की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। सूचना मिलने पर योगी आदित्यानाथ उन्हें देखने एसजीपीजीआई पहुंचे।

सीएम योगी के साथ चिकित्सा शिक्षामंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कल्याण सिंह के परिवार के लोगों से भी बात की और उन्हें हिम्मत बंधाते हुए पूर्व सीएम के स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की। एसजीपीजीआइ के निदेशक डा. आरके धीमन ने बताया कि पिछले कई दिनों से कल्याण सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अब उनका बीपी भी आसामान्य हो गया है। शरीर के ज्यादातर पैरामीटर गड़बड़ चल रहे हैं। सभी डाक्टरों की टीम बारीकी से उनकी सेहत पर निगरानी रख रही है। मुख्यमंत्री व चिकित्सा शिक्षामंत्री ने आकर उनका हालचाल लिया है।

Related posts

8 मार्च 2022 का पंचांग: मंगलवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar

सोनम दी वेडिंग की ऐसे हो रहीं हैं तैयारियां

mohini kushwaha

अमेठी पहुंच भावुक हुईं स्मृति ईरानी, डीजीपी ओपी सिंह को योगी का अल्टीमेटम

bharatkhabar