featured उत्तराखंड

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को लाॅकडाऊन को सख्ती से लागू करने के दिए निर्देश 

cm rawat 1 1 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को लाॅकडाऊन को सख्ती से लागू करने के दिए निर्देश 

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को लाॅकडाऊन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी आग्रह किया है कि “कोरोना वायरस संक्रमण” के बचाव के लिए राज्य में 31 मार्च 2020 तक लॉकडाउन किया गया है। आपका सुखद स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। आपको अवगत करवा दें कि आवश्यक सेवाएं  उपलब्ध रहेंगी। अतः आप इस अवधि तक अपना-अपना सहयोग दें। कृपया इस अवधि में अपने घर पर ही बनें रहें।

बिजली, पानी, हेल्थ, सेनिटेशन, परिवहन जैसी आवश्यक सुविधाएं पहले की ही तरह उपलब्ध हैं। खाद्यान्न, तेल सब्जियाँ, फल, पेट्रोल, डीजल आदि रोजमर्रा की जरूरतों की सप्लाई में भी किसी तरह की कमी नहीं है। आगे भी सभी आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित की जाएंगी।

हमारे लिए आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।  अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकारी प्रामाणिक सूचनाओं पर विश्वास रखें। कृपया लाॅकडाऊन के दौरान बाहर बिल्कुल न निकलें।

Related posts

नाबालिग लड़कियों के साथ रेप के मामले में श्रीनगर से गिरफ्तार आरोपी, घर मिला पोर्न फिल्मों का जखीरा

Rani Naqvi

Varanasi Accident News: वाराणसी में ट्रक से कार की भीषण टक्कर, 8 लोगों की मौत, बच्ची घायल

Rahul

ओम नमः शिवाय के जयकारें से गूंज उठी देवभूमि

kumari ashu