featured उत्तराखंड राज्य

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी

trivendra singh rawat 2 1 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी है। हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि हिन्दी हमारे सम्मान, स्वाभिमान और गर्व की भाषा है। हिन्दी ने हिन्दुस्तान को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। वैश्विक स्तर पर हिन्दी की स्वीकार्यता बढ़ी है। आज हिन्दी विश्व में करोड़ों लोगों तक पहुंच रखने वाली दूसरी सबसे बड़ी सम्पर्क भाषा है।

trivendra singh rawat 2 1 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी

बता दें कि विश्व के अनेक देशों में बोली व समझी जाने वाली हिन्दी भाषा पर विश्व के 150 से अधिक विश्व विद्यालयों में शोध, अध्ययन एवं अध्यापन हो रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने युवाओं से अपील की कि अपनी मातृ भाषा हिन्दी के सरंक्षण एवं सवर्द्धन के लिए हिन्दी के प्रति अपने लगाव में कमी न आने दें। मातृ भाषा ही हमें अपनी संस्कृति से जोडने में मददगार होती है। उन्होंने हिन्दी भाषा के विकास तथा सम्मान के लिये समेकित प्रयासों की भी जरूरत बतायी।

Related posts

कोरोना ने खोली यूपी के शेल्टर होम की पोल 57 कोरोना पॉजिट दो लड़कियां गर्भवती..

Mamta Gautam

अयोध्या और योगी के दौरे को लेकर सियासत का बाजार गरम

piyush shukla

समाजवादी महाभारत में भिड़े शिवपाल और अखिलेश समर्थक

piyush shukla