Breaking News featured उत्तराखंड राज्य

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद

7f7af3cb c043 4c49 906f d7c2acbf1112 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक के आदर्श इंटर कालेज में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आम लोगों को मुलाकात की। इस अवसर पर आमजन की समस्याओं को सुना व कई समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, सड़क, पेंशन, आर्थिक सहायता समेत विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अवशेष शिकायतों को लिए जिलाधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लें।

7f7af3cb c043 4c49 906f d7c2acbf1112 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनता इंटर कालेज टकोलीखाल को स्ववित्त पोषित करने की घोषणा तथा 1,226.18 लाख की 7 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता इंटर कालेज टकोलीखाल को स्व वित्तपोषित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लैंसडोन विधानसभा के सात निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जनता के बीच जाकर उनकी समस्यायें भी सुनीं और उन्होंने कहा कि पहाड़ों में लोगों की पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी आदि की कई समस्यायें हैं। उन्होंने जनता की समस्याओं के निस्तारण करना सरकार की प्राथमिकता बताई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने अधिकारियों के साथसाथ स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी लोगों की समस्याओं को निपटाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के जीरो टालरेंस की नीति पर गंभीरता से कार्य कर रही है। कार्यक्रम में पंजाब नेशनलन बैंक, उद्यान, स्वजल, वन, कृषि, स्वास्थ्य, विकास विभाग, बाल विकास, रमसा तथा राजस्व विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारियां दी गई। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह रावत, जिलाधिकारी सुशील कुमार सहित सभी विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दो साल पूरे होने पर मोदी सरकार ने प्रचार पर खर्च किए 36 करोड़

Rahul srivastava

piyush shukla

अविश्वास प्रस्ताव:- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के धारधार सवालों का पीएम मोदी ने दिया करारा जवाब

mohini kushwaha