featured देश राज्य

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पहले दिल्ली दौरे पर रवाना, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

CM Jai Ram Thakur

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 27 दिसम्बर को शपथ लेने के बाद आज पहली बार दिल्ली दौर पर पर गए हैं। उनका बतौर मुख्यमंत्री यह दिल्ली का पहला दौरा है। जय राम ठाकुर सुबह नौ बजे हवाई मार्ग से शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे शुक्रवार दिल्ली में साढ़ ग्यारह बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद से मुलाकात करेंगे। जबकि दोपहर साढ़े बाहर बजे वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इसके बाद वे उप राष्ट्रपति वैंकया नायडू भी मुलाकात करेंगे।

CM Jai Ram Thakur
CM Jai Ram Thakur

वहीं अभी नई सरकार के मंत्रियों के विभाग आवंटन पर फैसला नहीं हो सका है। मंत्रियों के विभागों पर फंसे पेंच को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का शनिवार दोपहर बाद 4 बजे शिमला वापस लौटने का कार्यक्रम है।

Related posts

आज है मुख्य छठ पूजा, जानें व्रत की विधि और शुभ मुहूर्त

Hemant Jaiman

एम्स के मेडिसिन विभाग के पूर्व HOD डॉक्टर जेएन पांडेय की कोरोना वायरस से मौत

Rani Naqvi

Aaj Ka Panchang: 26 मई 2022 का पंचांग, जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Rahul