Breaking News उत्तराखंड

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया महिलाओं को सम्मानित

3 अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया महिलाओं को सम्मानित

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने गुरूवार को हल्द्वानी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से दुग्ध व्यवसाय के अलावा विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। महिलाओ को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति है। अनादिकाल से महिलाओं की शक्ति के रूप में पूजा व अर्चना की जाती रही है। महिला समाज की मार्ग दर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है। उन्होने कहा कि 8 मार्च दुनिया का इतिहास मे बेहद खास दिन है। यह दिन दुनिया की आधी आबादी के नाम समर्पित है। यह दिन समाज के उस बडे हिस्से के लिए महत्वपूर्ण है जिसके बिना संसार की कल्पना अधूरी रह जाती है।

3 अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया महिलाओं को सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे समाज में महिला जन्म से लेकर मृत्यु तक जीवन के हर पहलू का आधार है, और अगर हम अपने आधार को मजबूत नही कर पाते तो हम कभी पूर्ण नही हो सकते। उन्होने कहा कि महिला उत्थान के लिए हमें भी कुछ रूढियों असमानताओ और अन्ध विश्वासो का विनाश करना होगा। हमें महिलाओ के बेहतर भविष्य के लिए उनका वर्तमान संवारना होगा, इसलिए बेटियो की सुरक्षा, शिक्षा, समृद्वि और सशक्तिकरण के लिए हमें अभी से कदम उठाने होगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश तीलूरौतेली, रामी बौराणी, गौरादेवी का प्रदेश है। इसलिए यहां महिलाओ को क्या सम्मान मिलना चाहिए यह हम सब अच्छी तरह समझते है। उन्होने कहा कि जब हम महिलाओ को सक्रिय प्रतिनिधित्व देने की बात करते है तो मुझे इस बात की खुशी है कि हमारी विधानसभा में वर्तमान मे 5 महिला विधायक है। नेता प्रतिपक्ष भी महिला है, साथ ही हमारी सरकार में एक महिला मंत्री भी है। महिला सशक्तिकरण के इस उत्तम उदाहरण के साथ हम प्रेरणा लेकर आगे बढ सकते है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रो मे महिलाओ का जीवन काफी कठिन एवं संघर्षशील है। नवजात बच्चियो के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुये वैष्णवी हैल्थ किट मुहैया करायी जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र मे बालिकायें पीछे ना रहे इसके लिए सरकार द्वारा बालिका शिक्षा में अभिनव प्रयोग किये जा रहे है तथा मेघावी बालिकाओ को सरकार की ओर से निशुल्क लैपटाप भी बांटे जा रहे है। किशोरियो के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि उन्हे मेन्स्ट्रेरशन तथा स्वच्छता के बारे मे जागरूकता हो इसलिए सस्ती दरो पर सनैटरी नैपकीन उपलब्ध कराने के लिए स्पर्श सैनेटरी नैपकीन योजना शुरू की गई है जिसके तहत प्रत्येक जनपद में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा सैनेटरी नैपकिन का उत्पादन किया जायेगा।

अपने सम्बोधन मे मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने महिलाओ को स्वरोजगार से जोडने के लिए मन्दिरो के प्रसाद को आमदनी का जरिया बनाने की पहल की है। बद्रीनाथ की तीन महिला स्वयं सहायता समूह ने मडूवा व अन्य स्थानीय अनाजो से प्रशाद निर्मित किया और उसे स्थानीय रेशो की टोकरी मे पैकिंग करके 19 लाख के प्रसाद की बिक्री कर 9 लाख का मुनाफा कमाया। उन्होने कहा कि ग्रामीण लाइट के तहत एलईडी वल्व बनाने का कार्य शुभारम्भ कर दिया गया है। कुमायू के कोटाबाग में ग्रामीण लाईट योजना के तहत एलईडी लाईट बनाने का कार्य शीध्र प्रारम्भ किया जायेगा। 670 न्याय पंचायतो को उत्पादन केन्द्र के रूप मे विकसित कर रहे है इस वर्ष 15 उत्पादन केन्द्र शुरू किये जायेगे। जहां महिलाओ को कपडा बनाने सिलाई, छपाई बनाने आदि की ट्रेनिंग दी जायेगी। निश्चित रूप से यह प्रयास महिलाओ के आर्थिक सशक्तिकरण मे मददगार साबित होगे। उन्होने कहा कि सडको के रखरखाव में महिला स्वयं सहायता समूह की मदद ली जा रही है। हल्द्वानी देहरादून में महिला बैक स्थापित किये गये है, जहां सभी महिला कर्मचारी कार्यरत है। प्रत्येक जिले में एक-एक महिला बैक स्थापित किया जायेगा।

इस अवसर पर उच्चशिक्षा सहकारिता एवं दुग्ध विकास मंत्री डा0 धनसिह रावत ने कहा कि महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार सजग है। सहकारिता, दुग्ध विकास तथा उच्चशिक्षा के क्षेत्रों मे सरकार द्वारा महिलाओ के आर्थिक सामाजिक विकास के लिए अनेको योजनाये संचालित की जा रही है। उन्होने कहा सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादको को दुग्ध उत्पादन मे वृद्वि के लिए 4 रूपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, जिस हेतु 13 करोड की धनराशि जारी कर दी है साथ ही दुग्ध सचिवो को 50 पैसे प्रोत्साहन राशि का निर्णय लिया गया है। उन्होने कहा प्रदेश के 140 एनडीए व सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने बच्चो को मुख्यमंत्री द्वारा 50-50 हजार रूपये पुरस्कार स्वरूप दी जायेगी साथ ही गरीब 50 बच्चो को एनडीए, सीडीएस की तैयारी व उच्चशिक्षा हेतु कोचिंग दी जायेगी।

इस कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री श्री यशपाल आर्य ने अपने सम्बोधन में महिलाओं के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ की जानकारी देते हुये सभी महिलाओ को महिला दिवस की शुभकामनायें दी।समारोह में दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत चांदनी चैक दुग्ध समिति की पुष्पा विष्ट व मुन्नी विष्ट को 4.81 लाख का चैक मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही किक्रेट खिलाडी कंचन परिहार, बैटमिंटन खिलाडी निर्मला, घोड़ा चालक धनुली देवी, जैविक खेती करने वाली सावित्री गजरौला तथा सामाजिक सदभावन के क्षेत्र मे कार्य करने वाली उमा जोशी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत, रामसिह कैडा, मेयर डा0 जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला, पूर्व सांसद बच्ची सिह रावत,अध्यक्ष दुग्ध संघ भरत सिह नेगी,जयवीर सिह नेगी, अध्यक्ष नैनीताल जिला सहकारी बैक राजेन्द्र सिह नेगी, अध्यक्ष राज्य सहकारी बैक दान सिह रावत मौजूद थे।

Related posts

ओडिशा के एफसीआईएल के यूरिया प्रोजेक्ट के लिए कोयला व गैसीकरण संयंत्र के लिए पास हुआ अनुबंध

bharatkhabar

यूपी को मिलेगी राज्य के पहले आयुष विवि की सौगात, नए साल पर सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे शिलान्यास

Aman Sharma

महाराष्ट्र महाड पुल हादसा: लापता बसों का मलबा बरामद

bharatkhabar