यूपी

मुख्यमंत्री अखिलेश ने लखनऊ में फहराया तिरंगा

akhilesh 3 मुख्यमंत्री अखिलेश ने लखनऊ में फहराया तिरंगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधानसभा परिसर में तिरंगा फहराया। इस मौके पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादियों ने देश को नयी दिशा-दशा दी। तरक्की हुयी है, देश में अभी गरीबों किसानों के लिये काफी कुछ करना बाकि है..आज हम आजाद देश में है, हमें वैसी ताकतों से बचना होगा जो देश समाज को बांटना चाहती है। हमारी सरकार लगातार विकास का काम कर रही है,विश्व स्तरीय सडकें,समाजवादी पेंशन, युवाओं को रोजगार देने के लिये सरकार ने काम किया ..गांव गांव तक एम्बुलेंस की सेवा पहुंचायी। समाजवादियों ने जो रास्ता दिखाया वही तरक्की का रास्ता है ..समाजवादियों की नीतियों से ही सबको रोजगार सबको तरक्की मिलेगी।

akhilesh 3

सपा मुख्यालय पर मुलायम सिंह यादव ने फहराया तिरंगा:-

लखनऊ में जहां एक ओर सीएम अखिलेश यादव ने तिरंहा फहराकर सभी को 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, वही पार्टी मुख्यालय पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने तिरंगा फहराकर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस मौके पर नेताजी ने कहा कि सुभाष हथियार से आजादी चाहते थे, गांधी अहिंसा के सहारे आजादी चाहते थे। सुभाष जी गांधी जी का बहुत सम्मान करते थे…बहुत लोगों की शहादत से देश को आजादी मिली..आजादी के लिये कई लोगों ने जेल की यातनाएं भी सही…गांधीजी अगर खड़े हो जाते तो भगत सिंह को फॉसी नहीं होती। समाजवादियों ने भी आजादी के बाद मामूली संघर्ष नहीं किया ..हमने संपूर्ण पढायी मुफ्त कर दी। लोहियाजी की पढायी को लेकर चिंता थी..लोहिया जी ने कहा कि अपने घर में झाडू नहीं लगाओगे तो घर गंदा हो जायेगा..कांग्रेस भी गंदगी है….इसको झाडू से साफ नहीं किया तो नहीं गंदगी का ढेर लग जायेगा।

इसके साथ ही सपा मुखिया कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लोहिया जी ने कांग्रेस के खिलाफ ऐसा माहौल बनाया कि कांग्रेस का सफाया हो गया। जनता सरकार बनाना हटाना जान गयी है….मुख्यमंत्री जी सावधान रहिये…हमारे समय में चार राज्यों में मान्यता मिली थी समाजवादी राष्ट्रीय पार्टी बन गयी थी….अब अखिलेश समाजवादी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाकर दिखायें, महाराष्ट्रं,उत्तराखंड,मध्य प्रदेश में क्या सपा एक सीट नहीं जीत सकती? समाजवादी पार्टी केवल एक राज्य यूपी की पार्टी बनकर रह गयी है…मध्यप्रदेश जीतने को कहा तो अखिलेश ने किसी और को भेज दिया। समाजवादी पार्टी में नौजवान मेहनत नहीं कर रहे….गांवों में जाने की बजाय लखनऊ में बैठे रहते हैं….सुविधाभोगी हो गये हैं समाजवादी नेता,अगर कोई काम रहा है तो शिवपाल..जो काम करता है उसके खिलाफ षडयंत्र हो रहा है….अगर हम खड़े हो गये तो सारे चापलूस भाग जायेगें….सरकार की ऐसी की तैसी हो जायेगी…पहले अधिकारी कहते थे मुलायम सिंह से जाकर मेरी तारीफ करना..अब सबके सामने प्रदेश अध्यक्ष को भी अधिकारी भगा देते हैं।

आगे नेताजी ने कहा कि सपा में चापलूसी करो तो खुश हैं आलोचना करने पर नाराज। आज पार्टी हमारे हाथ में नहीं है आज पार्टी अखिलेश के हाथ में है। हमें पता है आज मंत्री क्या कर रहे हैं कहां बैठ रहे हैं ? मैं हर एक मंडलों में 18 सभायें करूंगा..पार्टी के अंदर मेहनत करने वालों का सम्मान नहीं है। सपा में चापलूसी करो तो खुश हैं आलोचना करने पर नाराज..आज पार्टी हमारे हाथ में नही है आज पार्टी अखिलेश के हाथ में है…हमें पता है आज मंत्री क्या कर रहे हैं, कहां बैठ रहे हैं ? ये सच्चाई है कि आज कोई काम नहीं कर रहा है….एक आदमी इटावा से आगरा तक जमीन कब्जा रहा है…..मुख्यमंत्री सब जानते हैं कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं करते…नाराजगी चाहे जिससे हो लेकिन हमसे कार्यकर्ता नाराज मत होना..संकल्प जरूर लेना कि अगली सरकार बनाना है।

Akeel New (अकील सिद्दीकी संवाददाता, लखनऊ)

Related posts

यूपी चुनाव से पहले यह पार्टी फूलन देवी की प्रतिमा 18 शहरों में लगाएगी

Shailendra Singh

सीतापुर: मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मिला इतने रुपये का सामान

Aditya Mishra

अखिलेश vs मुलायम: ‘विकास रथ यात्रा’ बनाम ‘रजत जयंती’ !

bharatkhabar