देश

बंगाल और केरल सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद रिटायर हो जाएंगे चुनाव आयुक्त

Sunil Arora retirement news

नई दिल्ली: इस साल देश में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए 26 फरवरी, 2021 को तारीखों का एलान भी हो गया। अब खबर है कि इन राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त, सुनील अरोड़ा रिटायर हो जाएंगे। बता दें कि इस साल बंगाल, तमिनलाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। अपने रियाटरमेंट का इशारा खुद सुनील अरोड़ा ने किया था।

30 अप्रैल को होंगे रिटायर

30 अप्रैल को मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा अपने पद से रिटायर हो जाएंगे। बता दें कि बंगाल, असम और केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। इन राज्यों में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक मतदान होगा। बीते दिन विज्ञान भवन में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए अरोड़ा ने कहा था कि यह उनका आखिरी संवाददाता सम्मेलन है।

इतने चरणों में होगा चुनाव

चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के चरणबद्ध कार्यक्रम की घोषणा थी। बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी बंगाल में यहां सात चरणों में चुनाव कराए गए थे। इसके साथ ही असम में तीन चरणों में चुनाव होंगे। जबकि तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक-एक चरण में ही विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।

पूरी तरह निष्पक्ष होंगे चुनाव- सुनिल अरोड़ा

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बंगाल सहित चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों का एलान करते हुए कहा था कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष होंगे। साथ ही सुरक्षा के भी पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। इस बीच उन्होंने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए उठाए गए जरूरी एहतियाती कदमों का ध्यान रखा जाएगा

Related posts

खत्म हुए निर्भया के दोषियों के पास फांसी से बचने के सारे कानूनी पैंतरे, कोर्ट जारी कर सकता है अंतिम डेथ वारंट

Rani Naqvi

बढ़ते तेल के दामों पर राहुल गांधी का तंज, कहा- महंगाई का विकास जारी

pratiyush chaubey

एशिया कप: भारत को बांग्लादेश 7 विकेट से हराया, जडेजा ने की शानदार गेंदबाजी

mahesh yadav