featured Breaking News देश बिहार भारत खबर विशेष राज्य

चुनाव ड्यूटी पर तैनात छत्तीसगढ़ के जवान ने कंपनी कमांडर को गोली मारी

jharkhand jawan चुनाव ड्यूटी पर तैनात छत्तीसगढ़ के जवान ने कंपनी कमांडर को गोली मारी

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव ड्यूटी पर आये छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की एक बटालियन के जवान ने आपसी विवाद के बाद सोमवार तड़के अपने कंपनी कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी. बाद में जवान ने अपने ही हथियार से खुद को भी गोली मार ली. इस क्रम में एक जवान नंद किशोर कुशवाहा को भी पैर में गोली लग गयी. पूरी घटना राजधानी रांची के खेलगांव स्टेडियम परिसर में हुई।

कंपनी कमांडर की पहचान मेला राम कुर्रे और आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान विक्रमादित्य रजवाड़े के रूप में की गयी है. दोनों छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी में तैनात थे. रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे खेल गांव परिसर में हुई, जहां इन जवानों को द्वितीय चरण के मतदान के बाद ठहराया गया था. इन्हें सोमवार को हजारीबाग जिला के चौपारण में चुनाव की ड्यूटी पर जाना था।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, कंपनी कमांडर और जवान में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद गुस्से में जवान ने अपने हथियार से कंपनी कमांडर को गोली मार दी. मौके पर ही कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे की मौत हो गयी. इस घटना के बाद जवान ने अपने ही हथियार से आत्महत्या भी कर ली।

कंपनी कमांडर मैना राम कुर्रे

गोलीबारी की इस घटना में दो अन्य जवानों को छर्रे लगे हैं. उन्हें घायल स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है. नंद किशोर कुशवाहा के अलावा बेनुधर धुप को भी हल्की चोट आयी है. दीवार से टकराकर एक गोली उनको छूते हुए निकल गयी. बताया जाता है कि गुस्से में विक्रमादित्य रजवाड़े ने करीब 15 राउंड गोली चलायी।

फायरिंग करने वाला जवान विक्रमादित्य रजवाड़े.

कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे 20 दिन के बाद सेवा से रिटायर होने वाले थे. वहीं, आरक्षी विक्रमादित्य युवा था और अब तक उसका विवाह भी नहीं हुआ था. फॉरेंसिक विभाग की टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गयी है. एसएसपी श्री गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद इसके वास्तविक कारणों की जानकारी हो सकेगी।

Related posts

‘तुर्की में मारे गए दोनों भारतीयों का शव बुधवार को आएगा भारत’

Rahul srivastava

एक बार में रामायण सर्किट के साथ कीजिए सभी तीर्थों के दर्शन, जानिए कैसे

Aditya Mishra

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी बेटी हर्षिता के अपहरण की धमकी

Rani Naqvi