featured छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बीजापुर में जवानों के साथ मुठभेड़, एक नक्सली घायल अवस्था में गिरफ्तार

Copy of Untitled 12 छत्तीसगढ़: बीजापुर में जवानों के साथ मुठभेड़, एक नक्सली घायल अवस्था में गिरफ्तार

आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। घायल नक्सली को बीजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल नक्सली की पहचान बदरू मोडीमय उर्फ डल्ला के रूप में हुई है। घटनास्थल से दो भरमार बंदूक, विस्फोटक और अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है।

सुकनपल्ली के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी
एएसपी पंकज शुक्ला ने बताया कि तर्रेम क्षेत्र के पेगडापल्ली से कोबरा 210 की गश्त पर निकली थी। उसी दौरान सुकनपल्ली के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इसके बाद नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। वहीं, एक घायल नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें :-

Share Market Today : बजट से पहले शेयर बाजार झूमा, सेंसेक्स 590 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में भी बढ़त 

वहीं, उन्होंने बताया कि जवानों और नक्सलियों के बीच तकरीबन आधे घंटे तक चली गोलीबारी में किसी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा है।

Related posts

Chamoli Disaster: नई झील से डरने की जरूर नहीं, सेटेलाइट से रखी जा रही है नजर- सीएम रावत

Yashodhara Virodai

89 साल कि उम्र में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली स्थित एम्स में निधन

Rani Naqvi

दिल्ली महिला आयोग के ऑफिस में छापेमारी, स्वाति मालिवाल पर पक्षपात का आरोप

bharatkhabar