Breaking News featured देश

कांग्रेस में शामिल होंगे राइटर चेतन भगत! ट्विटर पर किया एलान

dc Cover 1tpkq2v4rai030g21nsq0ios92 20161218040622.Medi कांग्रेस में शामिल होंगे राइटर चेतन भगत! ट्विटर पर किया एलान

फेमस राइटर चेतन भगत के एक ट्वीट ने आज सबको चौंका कर रख दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहा हूं। इसके बाद जिसने भी यह पढ़ा सब चौंक गया। चेतन भगत का पूरा ट्वीट था- ‘अब और नहीं सह सकता। देश को ठीक करने की जरूरत है। कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहा हूं। कर्नाटक कैंपेन में समर्थन करूंगा। राहुल गांधी के साथ बेहतर भारत बनाऊंगा। इस बड़े कदम के लिए आपके शुभकामनाओं की जरूरत है। डिटेल्स यहां है…’

 

dc Cover 1tpkq2v4rai030g21nsq0ios92 20161218040622.Medi कांग्रेस में शामिल होंगे राइटर चेतन भगत! ट्विटर पर किया एलान
प्रतिकात्मक तस्वीर

 

उन्होंने अपने ट्वीट में एक लिंक भी दिया था जो विकीपीडिया का था जिसमें यह बताया गया था कि आज अप्रैल फूल है। जिससे यह साफ हो गया कि उनका ये ट्वीट सिर्फ एक मजाक था। लेकिन कई लोगों ने यह लिंग नहीं देखा और अपनी प्रतिक्रया देना शुरू कर दिया।

 

लोगों की प्रतिक्रिया कुछ इस प्रकार थी-

 

@chintit234 ने लिखा- आपकी अगली किताब के लिए सलाह दे रहा हूं- जिंदगी की सबसे बड़ी गलती। @smitashetty ने लिखा- अरे नहीं, ये स्वीकार्य नहीं है। @classybis राहुल गांधी के साथ बेहतर भारत बनाएंगे। अप्रैल फूल ! @Chandrayeech1 ने लिखा कि आपके लिखे से प्यार करती हूं… राजनीतिक चीजों में रुचि नहीं है…

वहीं, कई लोगों ने चेतन भगत के ट्वीट को पसंद भी किया और इसे सबसे बेहतर अप्रैल फूल बताया।@Pushpen16816970 ने लिखा कि गलत टीम ज्वाइन मत कीजिए। @katsboyfrnd ने लिखा कि मैंने पहले आपका लिखा पढ़ा है, आपसे ये उम्मीद नहीं थी।

 

Related posts

लोगों से मिलने के लिए सीएम तीरथ की अनोखी पहल, फॉर्च्यूनर गाड़ी को छोड़ा

pratiyush chaubey

बुजुर्ग शेख से कराई नाबालिग की शादी, मेनका गांधी बोलीं- सुषमा दें दखल

Pradeep sharma

पीएम के खिलाफ प्रदर्शन, करुणानिधि ने काले कपड़े पहनकर जताया विरोध

lucknow bureua