Breaking News यूपी

बसपा-आसपा का गठबंधन संभव, मायावती से हुई बात: चंद्रशेखर

images 1 बसपा-आसपा का गठबंधन संभव, मायावती से हुई बात: चंद्रशेखर
लखनऊ। यूपी (Uttar Pradesh)की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने के लिए हमारी पार्टी समान विचारधारा वाले दलों के संपर्क में है। हमारी बातचीत मायावती (Mayawati) से भी हुई है। उनका रूख अब बेहद  सकारात्मक है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो हम जल्द बसपा (BSP) के साथ गठबंधन कर सकते हैं। इस मामले को जल्द ही निपटा लिया जाएगा। जो भी निर्णय लिया जाएगा उसका एलान बहुत ही जल्द किया जाएगा। यह बातें सोमवार को भारत खबर से आजाद समाज पार्टी (ASP) के मुखिया और भीम आर्मी (Bheem Army) के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) ने कही। वह लखनऊ में प्रेस क्लब (Press Club) में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करने आए हुए थे।
चंद्रशेखर ने कहा कि यूपी के लोग भाजपा से बेहाल हो चुके हैं। इसलिए भाजपा को सत्ता से बेदखल करना ही होगा। उन्होंने कहा कि कई बार मायावती से गठबंधन की चर्चा की जा चुकी है। वह भी लगभग तैयार हैं। उनसे बातचीत का दौर काफी सकारात्मक रहा है। ऐसे में गठबंधन की संभावनाएं काफी हैं। विधानसभा चुनाव में अब वक्त बहुत नहीं रह गया है, इसलिए जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बीजेपी को सत्ता से दूर करना है और उसे वो पूरा करने के लिए समान विचारधारा वाले दलों से लगातार बात कर रहे हैं।
WhatsApp Image 2021 06 21 at 6.06.58 PM बसपा-आसपा का गठबंधन संभव, मायावती से हुई बात: चंद्रशेखर
लखनऊ के प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू आसपा प्रमुख चंद्रशेखर
सपा समेत अन्य दलों से भी हुई चर्चा
हालांकि चंद्रशेखर ने कहा कि गठबंधन की संभावनाएं प्रबल है। उनकी सपा (SP) मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh YAdav) से भी कई बार मुलाकात हुई है। इसके अलावा सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) से भी लगातार मुलाकातों का दौर चल रहा है। चंद्रशेखर ने आगे बताया कि योगी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए गठबंधन की सभी संभावनाओं को वो देख रहे हैं।
एक जुलाई से शुरू करेंगे साइकिल यात्रा
चंद्रशेखर ने बताया कि पूरे यूपी में आसपा (ASP) के बैनर तले साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का मकसद है यूपी की योगी सरकार की पोल खोलना। उन्होंने कहा कि यूपी को बीजेपी की योगी सरकार ने बर्बाद कर दिया है। लोगों से झूठे वादे किए गए हैं। महंगाई पर कोई भी नियंत्रण नहीं है। बीजेपी की नीतियों से यूपी में हर वर्ग परेशान और बेहाल है। यह साइकिल यात्रा हर जिले में मुख्यालय से होकर ब्लॉकों और गांवों तक जाएगी। कार्यकर्ता सरकार की वादाखिलाफी से जनता को जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि साइकिल यात्रा के जरिए ही कांशीराम ने देश को एक नई राजनीतिक दिशा दी थी। वो भी उन्हीं के कदमों पर चलकर यूपी से बीजेपी को सत्ता से बेदखल करेंगे।
योगी को कहा एक्सीडेंटल सीएम
चंद्रशेखर ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को एक्सीडेंटल सीएम कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि योगी के राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लोगों का जमकर शोषण हो रहा है। हर वर्ग बेहाल और परेशान है। इसमें दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सांप्रदायिकता का माहौल बनाया जा रहा है। इस पर लगाम लगाने के लिए बीजेपी को सत्ता से दूर करना ही होगा।

Related posts

कश्मीर में आईएएस से राजनेता बने शाह फैसल ने छोड़ी राजनीति

Ravi Kumar

सुभासपा विधायक का बयान-‘बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज करेगें मानहानी का केस’

Ankit Tripathi

बुरहान पैदा करने के लिए भारत सरकार जिम्मेदार: गिलानी

bharatkhabar