featured भारत खबर विशेष

चन्द्रग्रहण 26 मई 2021: जानें क्या करें और किन चीजों से बचें?

Lunar eclipse 2012 चन्द्रग्रहण 26 मई 2021: जानें क्या करें और किन चीजों से बचें?

यह ग्रहण 26 मई 2021 ई. को सायंकाल चंद्रोदय के समय “पश्चिमी बंगाल और अरुणाचल नागालैंड पूर्वी उड़ीसा मिजोरम मणिपुर असम त्रिपुरा तथा मेघालय” में ग्रस्तोदय रूप में बहुत कम समय के लिए दिखाई देगा, इन स्थानों पर चंद्रमा ग्रस्त ही उदित होगा, और उदय के कुछ मिनटों बाद ही ग्रहण समाप्त हो जाएगा।

यह ग्रहण भारत के उत्तर पश्चिम एवं दक्षिण भाग जैसे महाराष्ट्र पंजाब जम्मू कश्मीर राजस्थान उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बिहार आदि प्रदेशों में दिखाई नहीं देगा अतः इन प्रदेशों में ग्रहण कालिक स्नान दान जप तप आदि अनुष्ठान आदि एवं विवाह आदि शुभ कार्यों के निषेध का विचार नहीं होगा। ग्रहण प्रारंभ होगा भारतीय समय अनुसार शाम को 3:15 पर और ग्रहण की समाप्ति सायंकाल 6:23 पर।

भारत में उपछाया चंद्र ग्रहण

यह भारत में उपछाया की तरह दिखाई देगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार उपछाया चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होता है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर, 2021 को लगेगा।

मान्यता

कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान बाल और नाखूनों को नहीं काटना चाहिए। ग्रहण के दौरान कुछ खाने-पीने की भी मनाही होती है। घर के मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। ताकि भगवान पर ग्रहण का असर पडे।

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये काम

मान्यता के अनुसार ग्रहण के वक्त भगवान की आराधना करनी चाहिए। इस समय मंत्र जप का विशेष महत्व माना गया है।

नहीं सूतक काल

चूंकि भारत के समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण (lunar eclipse 2021) दिन के समय लगेगा इसलिए यह भारत में दिखाई नहीं देगा। ये चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में नहीं दिखेगा, इसीलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

यहां दिखाई देगा ग्रहण

26 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के कुछ क्षेत्रों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा।

राशियों पर प्रभाव

इस बार चंद्रग्रहण वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा को लगने जा रहा है। यानि चंद्रग्रहण के दिन ही यानि 26 मई 2021 को वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस चंद्रग्रहण का इन 4 राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा।

इस चंद्रग्रहण के प्रभाव से 4 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए आपको इन राशियों के प्रभाव के बारे में बताते हैं।

इन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव

मेष: ये चंद्रग्रहण मेश राशियों के जातक के लिए धन लाभ का योग बना रहा है। सितारे कहते हैं कि कोई अटका हुआ काम आपका पूरा हो सकता है। इस दौरान आपकी बाहर यात्रा का योग भी बन रहा है। थोड़ा बहुत मानसिक तनाव भी आपको झेलना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कर्क: व्यापार का शुभ योग चंद्रग्रहण के कारण बन रहा है। मकान या वाहन की खरीदरारी हो सकती है। व्यवसाय में निवेश का अच्छा वक्त है। खर्चे कम होंगे, धन बचेगा। स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट मोड पर रहें।

कन्या: नौकरी पेशे वाले तरक्की के लिए तैयार रहें। बेरोजगारी का संकट खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। लेकिन कोई भी फैसला सोच समझकर ही लें।

मकर: इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग दिखाई दे रहे हैं। बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं।

Related posts

टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को दी मात, इमरान ताहीर को मिला मैन ऑफ द मैच

mahesh yadav

आईपीएल 10ः राशिद खान ने हैदराबाद को दिलाई सीरीज में एक और जीत

Rahul srivastava

बॉर्डर पर राजनाथ ने भारतीय जवानों का बढ़ाया हौसला (तस्वीरें)

bharatkhabar