देश राज्य

झारखंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे अध्यक्ष जेपी नड्डा

jp naddu झारखंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे अध्यक्ष जेपी नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज झारखंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह दिन में साढ़े 11 बजे चाईबासा के गांधी मैदान में जनसभा कर जनता से डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। वहीं इसके बाद राज्य में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक संजय मयूख ने बताया​ कि नड्डा दोपहर तीन बजे नड्डा तुलसी भवन, जमशेदपुर में जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, सरायकेला और खरसांवा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का हाल जानेंगे। इसके बाद वे रांची के लिए रवाना होंगे। जहां शाम पांच बजकर 45 मिनट पर वह रांची में सामाजिक संपर्क अभियान में भाग लेंगे।

Related posts

स्पोर्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आस-पास के मकानों को कराया खाली

bharatkhabar

किसान आंदोलन से सहमी देवेंद्र फडणवीस सरकार ने की पूर्ण कर्जमाफी की घोषणा

piyush shukla

दिल्ली के एम्स से महंगा हुआ ऋषिकेश एम्स में इलाज कराना

piyush shukla