मनोरंजन featured

अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद पहली बार पति संग खाया खाना, आंखों में आए आंसू

शादी के बाद पहली बार अनुष्का ने पति के साथ खाया खाना अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद पहली बार पति संग खाया खाना, आंखों में आए आंसू

नई दिल्ली।  बॉलीवुड स्टार्स अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की अगली फिल्म सई धागा इन दिनों अपनी स्टोरी और ट्रेलर से ज्यादा अपने मेमस की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि फिल्म में अनुष्का शर्मा के देशी लुक को लेकर खूब मजाक बनाया जा रहा है। फिल्म ‘सुई धागा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब हाल ही में फिल्म का पहला गाना भी सामने आ गया है। रिलीज होते ही यह गाना यू-ट्यूब पर सुपरहिट हो चला है। गाना यू-ट्यूब पर पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। 27 अगस्त को रिलीज हुए इस गाने को अब तक 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद पहली बार पति संग खाया खाना, आंखों में आए आंसू
अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद पहली बार पति संग खाया खाना, आंखों में आए आंसू

‘सुई धागा’ वरूण अनुष्का का किरदार

आपको बता दें कि ‘सुई धागा’ के इस नए गाने में मौजी (वरुण धवन) और ममता (अनुष्का शर्मा) के संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है। मौजी अपनी नौकरी छोड़ खुद का बिजनेस खोलने की इच्छा रखता है, जिसमें ममता उसकी पूरी मदद करती है। वीडियो के एक सीन में ममता बनीं अनुष्का शर्मा उनके लिए टिफिन लेकर आती हैं। दोनों साथ बैठ खाना खाते हैं, लेकिन अचानक अनुष्का की आंखों से आंसू बहने लगते हैं।

लाइफ पार्टनर से बिजनेस पार्टनर बनने की जर्नी

अनुष्का शर्मा को अपने सामने रोते हुए देख वरुण धवन उनसे इसकी वजह पूछते हैं, तो अनुष्का कहती हैं, “जब से शादी की है, तब से आज पहली बार साथ में बैठकर खा रहे हैं।” इस गाने में लाइफ पार्टनर से बिजनेस पार्टनर बनने की जर्नी को दिखाया गया है। ये गाना पापोन और रोनाकिनी की ओर से गाया गया है और इसका म्यूजिक अनु मलिक की ओर से दिया गया है। बता दें कि इस फिल्म को यशराज बैनल तले बनाई जा रही है। जिसमें अनुष्का शर्मा की जोड़ी पहली बार वरुण धवन के साथ जमती दिख रही है।

ये भी पढ़ें-

सुई धागा के देशी लुक पर फिर उड़ा अनुष्का शर्मा का मजाक, सोशल मीडिया पर हो रहा है शेयर

सुई धागा से अनुष्का शर्मा के देसी लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया हाहाकार, हसंने पर मजबूर हो रहे हैं लोग

Related posts

लखनऊ: स्मार्ट सिटी का दावा,लेकिन साफ पानी के लिये नलों में लगाना पड़ता है कपड़ा

Shailendra Singh

जाह्नवी कपूर का फ्रैश स्टाइलिश लुक आपको भी आएगा पसंद, देखें तस्वीरें

mohini kushwaha

मोदी कुर्ते के बाद छाया मोदी गमछे का फैशन-बना स्टाइल आइकन

mohini kushwaha