featured देश

2 फीसदी बढ़ सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता!

pesa 2 फीसदी बढ़ सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता!

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है…खुशखबरी ये कि केंद्र सरकार अपने 50 लाख कर्मचारियों और 58 लाख पेंशनधारियों को इसी महीने महंगाई भत्ते में 2 फीसदी बढ़ोत्तरी कर सकती है।

pesa 2 फीसदी बढ़ सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता!

सरकार की तरफ से इस तरह का भत्ता कर्मचारियों को बेअसर करने के लिए दी जाती है। बताया जा रहा है कि इस प्रस्तावित बढ़ोत्तरी से खुश श्नमिक संगठन खुश नहीं है उनका कहना है कि इससे उन्हें महंगाई से लड़ने में मदद नहीं मिलेगी। वहीं केंद्रीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष केकेएन कुट्टी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2 फीसदी महंगाई भत्ते के फार्मूले पर सहमति जताई थी जिसे 1 जनवरी 2017 से लागू करना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि श्रमिक यूनियन इस प्रस्तावित वृद्धि से खुश नहीं है। उनका कहना है कि इससे मूल्यवृद्धि के वास्तविक असर की भरपाई करने में मदद नहीं मिलेगी।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्वीकार्य फार्मूले के तहत केंद्र महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी खुदरा मुद्रास्फीति के 12 माह के औसत के आधार पर करता है। सरकार दशमलव बिंदु के बाद मूल्यवृद्धि पर विचार नहीं करता। ऐसे में ये वृद्धि 2.95 फीसदी बैठने के बावजूद सरकार डीए को 2 प्रतिशत बढ़ा रही है।

Related posts

बीजेपी में शामिल हुआ शाहीन बाग में गोली चलाने वाला कपिल गुर्जर, भाजपा को बताया हिंदुत्व के लिए काम करने वाली पार्टी

Aman Sharma

‘मोदी’ ने अपने ही खिलाफ ये क्या कर दिया, चुनाव में ताल ठोककर भर दिया पर्चा

bharatkhabar

खेलों के विकास के लिए उत्तराखण्ड को हरसंभव मदद दी जाएगी- किरेन रिजिजू

pratiyush chaubey