featured देश

‘केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को देना होगा तीन साल के काम का व्योरा’

MODI CABINET 03 'केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को देना होगा तीन साल के काम का व्योरा'

नई दिल्ली। मोदी सरकार के कुछ ही महीनों में कार्यकाल के तीन साल पूरे होने वाले है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों से अपनी उन पांच उपलब्धियों का ब्योरा देना होगा। मंत्रियों से कहा गया है कि उन्हें उन उपलब्धियों का ब्यौरा देना होगा जिससे जनता को लाभ हुआ हो। साथ ही उनसे भाजपा के सत्ता में आने के बाद से इस दिशा में हुए महत्वपूर्ण सुधार और तुलनात्मक आंकड़ा पेश करने को कहा गया है।

MODI CABINET 03 'केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को देना होगा तीन साल के काम का व्योरा'

                   (फाइल फोटो)

इस सप्ताह भेजे पत्र में सूचना और प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने सभी मंत्रियों से आंकड़ों और अपने विचार भेजने को कहा है। पत्र के अनुसार, इन आंकड़ों और उपलब्धियों की जानकारी को एक पुस्तिका के रूप में 26 मई से पहले प्रकाशित किया जायेगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पदभार ग्रहण किया था। वेंकैया नायडू ने सभी मंत्रियों से कहा कि वे तीन पृष्ठों में इन जानकारियों को भेजे। इसमें पांच आयामों का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए।

सरकार की तरफ से कहा गया है कि मंत्री उन पांच उपलब्धियों का ब्यौरा दें जिनसे लोगों को फायदा हुआ हो या लोगों ने जिसकी सराहना की हो। मंत्रालय के कामकाज का प्रदर्शन करने वाले विषयों के साथ 2014 से 2017 के बीच महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं योजनाओं के कार्यान्वयन का तुलनात्मक आंकडा दें। मसलन, 2014 में कितने एलपीजी कनेक्शन थे और अब 2017 में इनकी संख्या कितनी हो गई है।

Related posts

लखनऊ: योगी सरकार बनाएगी अंबेडकर की इतनी ऊंची मूर्ति

Shailendra Singh

पाकिस्तान में चुनाव लडेंगे मुशर्रफ, 23 राजनीति पार्टियों के साथ बनाया महागठबंधन

Breaking News

आईएमए में मोदी ने सैन्य कमांडरों को किया संबोधित, सेना के आधुनिकीकरण पर दिया जोर

kumari ashu