बिज़नेस

केंद्रीय कर्मचारियों को इस दिन मिलेगा बढ़ा हुआ DA?

money केंद्रीय कर्मचारियों को इस दिन मिलेगा बढ़ा हुआ DA?
महंगाई भत्ते  का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों  के काम की खबर है। 26 जून को  बैठक में डीए को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
केंद्रीय कैबिनेट की ओर से इस पर फैसला लिया जाएगा। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही देश के लाखों कर्मचारियों ता डीए रिलीज कर सकती है।  सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों का डीए बढ़ाया जाएगा।
52 लाख से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा। वहीं, पेंशनर्स की पेंशन में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक महंगाई भत्ते को जल्द ही जारी करने की उम्मीद लगाई जा रही है। माना जा रहा है कि जुलाई महीने में सभी को बढ़ा हुआ डीए मिल सकता है।
कितना बढ़ सकता है DA?
केंद्रीय कर्मचारियों  को 17 फीसदी DA मिल रहा है। लेकिन, पिछले साल जनवरी 2020 में 4 फीसदी का इजाफा हुआ था। फिर जून 2020 में महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ा था। इसके अलावा जनवरी 2021 में भी DA 4 फीसदी बढ़ा है। अब महंगाई भत्ता 28 फीसदी पर पहुंच जाएगा। इससे सीधे तौर पर 52 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा होगा। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा। वहीं, पेंशनर्स की पेंशन में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।

Related posts

मुकेश अंबानी ने जियो ग्राहकों के लिए किया बड़ा ऐलान..जानिए क्या कहा?

shipra saxena

रेलवे ने अनारक्षित टिकटों की बुकिंग के साथ एक विशेष मोबाइल एप शुरू किया

Rani Naqvi

WEF:पीएम मोदी ने दुनियाभर के सीईओ से की मुलाकात, अंबानी भी रहे मौजुद

Vijay Shrer