featured देश

कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न

bjp, mla, party, ram nath kovind, president, bjp party

नई दिल्ली। देश के 14वें राष्ट्रपति के चुनाव में रामनाथ कोविंद जी के भारी मतों से विजयी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में कल शाम जैसे ही रामनाथ कोविंद को देश के अगले राष्ट्रपति के लिए निर्वाचित घोषित किया गया वैसे ही भाजपा कार्यकर्ता समूहों में भाजपा कार्यालय पहुँचने लगे। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतीशबाजी की एवं पुष्पवर्षा की होली खेली और ढोल नगांडों की धुन पर जमकर नाचने गाने लगे। एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

bjp, mla, party, ram nath kovind, president, bjp party
BJP

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं और मीडिया के मित्रों से चर्चा करते हुये कहा कि आजादी के पश्चात 14वें राष्टपति के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने अपने प्रचार के दौरान लगातार ये कहा कि वे विचारधारा की लड़ाई लड रही हैं।

जबकि चुनाव परिणाम पूरी तरह एनडीए प्रत्याशी रामनाथ कोविंद के पक्ष में रहा। इस तरह देश ने भाजपा के एक कार्यकर्ता को भारत के सर्वोच्च पद पर स्थापित किया है । इससे यह प्रतिपादीत है कि देश ने भाजपा की विचारधारा को स्वीकार करते हुये कांग्रेस की विचारधारा को सिरे से खारिज कर दिया है। रामनाथ कोविंद जी के राष्ट्रपति बनने पर प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता गर्व महसूस कर रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सच्च्दिानंद उपासने ने कहा कि बहुत से राज्यों में रामनाथ कोविंद के पक्ष में क्रास वोटिग कांग्रेस पार्टी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक दलित परिवार के प्रतिभावान व्यक्त्वि को राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर स्थापित करने का जो काम भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने किया है निश्चित रूप से यह विरोधी पार्टीयों की बोलती बंद कर दी हैं। रामनाथ जी के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के वर्षो का सपना आज साकार हुआ है। रामनाथ कोविंद जी के नेतृत्व में भारत वर्ष नया इतिहास रचेगा। उनके कार्यानुभव का लाभ पूरे देश को मिलेगा। उनके नेतृत्व में देश में सभी धर्म सम्प्रदाय और सभी वर्ग के लोगों को उचित न्याय और सम्मान मिलेगा। देश विरोधी ताकतों पर विजय प्राप्त करने में उनकी महत्तवपूर्ण भूमिका होगी। देश और भी ज्यादा मजबूत होकर अन्तराष्ट्रीय जगत में स्थापित हो सकेगा।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यम दुवा ने कहा कि एक भाजपा कार्यकर्ता अगले 05 वर्षो तक देश के सवौच्च पद में आसीन होने जा रहा है यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव के क्षण है। लम्बे संघर्ष और राष्ट्र के प्रति प्रेम और देश भक्ति की भावना की आज जीत हुई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत हुई है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से हासिये पर चली गई है। अब पूर्ण रूप से कांग्रेस का सूर्यास्त हो चुका है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सी.आई.डी.सी. के अध्यक्ष छगनलाल मुदड़ा, केदारनाथ गुप्ता, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्रभा दुबे, चन्नी वर्मा, अशोक पाण्डेय, वर्धमान सुराना, किशोर महानंद, संजुनारायण सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Govardhan Puja: दिवाली के दूसरे दिन नहीं मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, जानिए क्या है वजह

Rahul

30 अक्टूबर 2021 का राशिफल: आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Rahul

उत्तराखंडः वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने “डिजास्टर रिस्क एसेसमेंट डाटा बेस’’ लांच किया

mahesh yadav