Breaking News featured राजस्थान

शरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केन्द्र पर मनाई गई लुई ब्रेल की जयन्ती

4f5de294 777d 42c8 b83b 0a1490f4bae1 शरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केन्द्र पर मनाई गई लुई ब्रेल की जयन्ती

राजस्थान। बहरोड़ में स्थित दिव्यांग बच्चों के लिए स्वरोजगार और शिक्षण प्रशिक्षण के लिए स्थित शरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केन्द्र पर लुई ब्रेल की जयन्ती धूम धाम से मनाई गई।

आपको बता दें कि 4 जनवरी को लुई ब्रेल की जयन्ती बनाई जाती है। लुई ब्रेल का जन्म 1809 को हुआ था जोकि फ्रांस के एक शिक्षाविद थे। जिन्होंने दिव्यांगों के लिए लिखने तथा पढ़ने की प्रणाली विकसित की। सोमवार को बहरोड़ के शरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केन्द्र पर लुई ब्रेल की जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम रखा गया। संस्था के प्रांगण में हुए कार्यक्रम में लुई ब्रेल की तस्वीर के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के बालक, संस्था अध्यक्ष रवि कुमार, संचालक अनिल कुमार, निदेशक महेश कुमार, विशेष शिक्षक राकेश कुमार दोसोदिया, संजय बागड़ी, रविन्द्र कुमार, गोरव आदि मौजूद रहे।

दी आर्टिस्ट मानव सेवा समिति के सलाहकार मंत्री पंकज आर्ट्स नें बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। उन्होंनें कहा की क्षेत्र के लोगों को इस संस्थान में आकर दिव्यांगो का होसला अफजाई कर तन मन धन से सहयोग करना चाहिये।

Related posts

पौधरोपण कर बचाएं पर्यावरण, सिर्फ दिवस मनाने तक ना रहें सिमित

sushil kumar

गृह राज्यमंत्री ने की सुखोई-30 फाइटर जेट की सवारी

bharatkhabar

मनमोहन सिंह ने साधा पीएम पर निशाना, कहा- हार के डर से कर रहे हैं ओछी राजनीति

Breaking News