नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया हैं। जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए फायरिंग में एक महिला नागरिक घायल हो गई हैं जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
बताया जा रहा हैं कि पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार रात 11 बजे से ही मोर्टार दागे गए और भारी गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। भारतीय सेना की तरफ पाकिस्तान द्वारा की जा रही हैं फायरिंग का मुहंतोड़ जवाब दिया गया।
गौरतलब हैं कि इससे पहले गुरुवार को एलओसी से सटे कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में अधाधुंध फायरिंग की थी, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया था। इस दौरान सेना का एक ग्रैफकर्मी शहीद हो गया और सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए थे।
पाकिस्तान की ओर से सुबह करीब 7.30 बजे से कश्मीर के नौशेरा व कृष्णा घाटी में गोले दागे गए, वहीं राजौरी और पुंछ में मोर्टार से हमला किया गया। सीमांत चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान ने पुंछ के मनकोट व राजौरी के नौशेरा सेक्टरों में 120 एमएम व 82 एमएम के मोर्टार दागने शुरु कर दिए।