featured यूपी

चौबेपुर एनकाउंटर का पूरा खूनी खेल सीसीटीवी में कैद, मकान की दिवारों पर लगे थे कैमरे

kanpur 3 चौबेपुर एनकाउंटर का पूरा खूनी खेल सीसीटीवी में कैद, मकान की दिवारों पर लगे थे कैमरे

चौबेपुर एनकाउंटर का पूरा खूनी खेल सीसीटीवी में कैद है। ये कैमरे विकास के मकान के बाहर दीवारों पर लगे थे।

कानपुर। चौबेपुर एनकाउंटर का पूरा खूनी खेल सीसीटीवी में कैद है। ये कैमरे विकास के मकान के बाहर दीवारों पर लगे थे। पर शातिर विकास दुबे डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) लेकर फरार हुआ है जिससे नरसंहार के सुबूत न रहें। इससे एक बार फिर साबित हो गया कि विकास ने पूरी तैयारी और साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया।

बता दें कि विकास ने अपने घर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया था। उसके एक करीबी ने बताया कि इन कैमरों को उसने मोबाइल एप से कनेक्ट कर रखा था। वो कहीं भी रहकर घर और उसके आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता था। मुख्य गेट पर दो सीसीटीवी लगे हैं।

दाएं और बाएं की तरफ दीवार पर भी एक-एक कैमरा लगा है। इन सभी कैमरों की जद में ही पुलिसकर्मियों को मारा गया। विकास दुबे और उसके साथ के बदमाशों ने जो बर्बरता पुलिसकर्मियों के साथी की उसका एक-एक पल उसमें कैद है।

https://www.bharatkhabar.com/what-effect-will-the-third-eclipse-of-the-peoples-lives-in-corona/

पुलिस को उम्मीद थी कि ये अहम साक्ष्य मिल जाएंगे जिससे काफी मदद मिलेगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। जब पुलिस ने डीवीआर खोजा तो गायब था। तब पता चला कि विकास वारदात को अंजाम देने के बाद डीवीआर भी लेकर चला गया।

कभी बंद नहीं होते थे कैमरे

पुलिस के मुताबिक खुद की सुरक्षा के कारण विकास इन सीसीटीवी को कभी भी बंद नहीं करता था। काफी समय पहले ऐसा भी हुआ कि कैमरों के जरिये ही उसे पता चला कि बाहर पुलिस है तो वो मकान के पिछले हिस्से से फरार हो गया। वहीं से सूखी नदी किनारे से कानपुर देहात की सीमा में घुस गया। अगर पुलिस को डीवीआर मिल जाती तो जांच में बहुत कुछ स्पष्ट हो जाता। सुबूत भी मिल जाते। कैमरों पर गोली मारने का प्रयास भी किया गया था जोकि दीवारों पर जा लगी थीं। इस कारण डीवीआर गायब की।

बोलेरो से से फरार होने की आशंका

पुलिस को घटनास्थल से असलहा-बारूद बरामद नहीं हुआ। मगर जिस तरह से हमला हुआ था, उससे पुलिस अफसरों ने अंदाजा लगाया था कि असलहों का जखीरा होगा। चूंकि घटना के बाद बदमाश फरार हुए थे, ऐसे में असलहा बटोर के ले जाना और वो भी पैदल, आसान नहीं था। मगर इसके विपरीत हुआ। वहां पुलिस को कुछ भी नहीं मिला। इसलिए अब आशंका है कि सभी बदमाश गाड़ियों से फरार हुए हैं। उसी में असलहों के जखीरे के साथ डीवीआर भी ले गए। सूत्रों के मुताबिक बोलेरो से बदमाश भागे हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी देश के नाम संदेश में बोले यंग जनरेशन न्यू इंडिया के निर्माण में जुटेगा

Trinath Mishra

बंगाल: पांचवे चरण की वोटिंग जारी, 45 विधानसभा सीटों पर वोटिंग

pratiyush chaubey

बीजेपी RSS तो राहुल गांधी ने ढूंढ़ लिया हैं ये, चुनाव में बदलेगा समीकरण

mohini kushwaha