Breaking News देश भारत खबर विशेष यूपी

दुष्कर्मी भाजपा विधायक के 17 ठिकानों पर CBI की छापेमारी, मचा हड़कम्प

cbi kuldeep senger दुष्कर्मी भाजपा विधायक के 17 ठिकानों पर CBI की छापेमारी, मचा हड़कम्प
  • संवाददाता, भारत खबर

लखनऊ। चर्चित उन्नाव कांड के मुख्य आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के 17 ठिकानों पर CBI ने एकसाथ छापेमारी की है, मामले में अभी तक क्रूा कुछ मिला है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई से पूरे विधायक परिवार में अफरातफरी का माहौल व्याप्त है।

पिछले दिनों में हुई रायबरेली हादसे में रेप पीड़िता को जान से मारने एवं उसकी चाची और मौसी को जान से मारने के मामले में विधायक कुलदीप सेंगर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। सीबीआई को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। हादसे में रेप पीड़िता एवं उसका वकील अभी भी वेंटीलेटर हैं और उनकी हालात गंभीर बनी हुई है।

CBI टीम ने जिला कारागार पहुंच कर भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से करीब छह घंटे तक पूछताछ की। सूत्र बताते हैं कि टीम ने उनसे रेप पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे के बारे में विधिवत सवाल-जवाब किए। विधायक से अकेले में टीम ने कई तरह की जानकारियां हासिल कीं। सीबीआई टीम के पहुंचने के करीब 35 मिनट बाद जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा भी अपने आवास से जेल पहुंचे।

Related posts

जम्मू में गैर कश्मीरी हिंदुओं को बसाने की फिराक में भारत: नफीस जकारिया

shipra saxena

हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, तापमान में आयी गिरावट

Rahul

विधानसभा चुनाव में पूर्ण मनोयोग से लग जाऐं सभी कार्यकर्ता : स्वतंत्रदेव सिंह

Shailendra Singh