हाथरस गैंगरेप कांड में CBI अपनी जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं। इसी सिलसिले में अब CBI ने मृतक लड़की के भाई को हिरासत में लिया हैं। CBI की टीम मृतक लड़की के भाई को पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले गई। मामले में अब एक नया मोड़ आ गया हैं जिसके बाद कुछ बड़ा खुलासा हो सकता हैं।
सीबीआई टीम पीड़िता के भाई को हाथरस स्थित कृषि निर्देशक के कार्यालय लेकर पहुंची हैं। इस दौरान टीम के साथ में फॉरेंसिक एक्सपर्ट, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौजूद है।
मंगलवार को CBI की टीम ने बुलगढ़ी गांव के अलग-अलग इलाकों में जाकर छानबीन की। CBI की टीम ने करीब 4 घंटे घटना स्थल पर बिताए, जहां पर वीडियोग्राफी की गई और पीड़िता के परिवार के सदस्यों से क्राइम सीन पर ही सवाल-जवाब किये गए। घटना स्थल के बाद CBI की टीम उस स्थान पर पहुंची, जहां पुलिस ने पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया था। वहां से टीम ने जांच के लिए नमूने लिए हैं और पुरे इलाके की छानबीन की हैं।
मृतक लड़की का भाई सुबह 11.30 बजे से ही CBI की टीम के साथ हैं। CBI कीटीम ने करीब 4 घंटे गांव में रहकर 3 स्थानों पर जाकर छानबीन और पुछताछ की हैं।
हाथरस गैंगरेप: आरोपियों ने एसपी को भेजी चिट्ठी, कहा हम हैं निर्दोष