Breaking News featured देश मनोरंजन

सुशांत की मौत को लेकर CBI ने पूछे रिया से 10 सवाल- सूत्र

सुशांत की मौत

मुंबई: सुशांत की मौत को लेकर जांच जारी है। सुशांत की मौत के मामले की जांच CBI कर रही है। सीबीआई की एक टीम पिछले एक हफ्ते से मुंबई में जांच में जुटी हैं। इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को कहा कि कई जांच एजेंसियों द्वारा जांच किया जाना असहनीय मानसिक यातना के समान हैं। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने रिया से 10 सवाल पूछे है। जिनका जवाब रिया से लिया गया है। सीबीआई ने पूछा है कि उन्होंने इस मामले में जांच की मांग क्यों की थीं।

इस मामले में जांच एजेंसी, रिया उसके परिवार और सुशांत के दोस्तों व स्टाफ से भी पूछताछ कर चुकी हैं। सीबीआई द्वारा उनसे जो 10 सवाल पूछे हैं वो इस प्रकार हैं-

  1. आपको सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में किसने बताया? उस समय आप कहां थीं?
  2. सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद क्या वह उनके बांद्रा स्थित घर गई थीं? अगर नहीं तो क्यों, कब और कहां आपने शव के अवशेषों को देखा?
  3. आप 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़कर क्यों गई थीं?
  4. क्या आप झगड़े के बाद सुशांत का घर छोड़कर गई थीं?
  5. सुशांत का घर छोड़ने के बाद क्या आपने 9 से 14 जून के बीच उनसे बात की थी? अगर हां तो क्या बात की और अगर नहीं तो क्यों?
  6.  क्या इस दौरान सुशांत ने आपसे बात करने की कोशिश की थी? क्या आपने उनके कॉल और मैसेज को इग्नोर किया? अगर हां तो ऐसा क्यों किया? आपने उन्हें ब्लॉक क्यों किया था?
  7. क्या सुशांत सिंह राजपूत ने उनके परिवार के किसी सदस्य से बात करने की कोशिश की थी? किस बारे में बात करने की कोशिश की थी?
  8. सुशांत किन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे? उनका क्या इलाज चल रहा था? डॉक्टरों, साइकैट्रिस्ट और मेडिटेशन वालों की डिटेल दीजिए.
  9. आपका सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ कैसा रिश्ता था?
  10. आपने सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग क्यों की थी? क्या आपको कुछ गड़बड़ लगी थी?

अधिकारियों ने बताया है कि रिया से अगले कुछ दिनों तक पूछताछ जारी रहेगी। फिलहाल रिया की गिरफ्तारी या फिर कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ नहीं की जाएगी। इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से प्रवर्तन निदेशालय (ED) और ड्रग्स एंगल से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी जांच कर रही हैं।

सुशांत के चचेरे भाई ने की गिरफ्तारी की मांग

सुशांत सिंह के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि रिया चक्रवर्ती सीबीआई, ईडी और एनसीबी की जांच से नहीं बच सकतीं। हम चाहते हैं कि जांच जल्द पूरी हो और उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

Related posts

T20 World Cup: 13 साल बाद फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड को दी करारी मात

Neetu Rajbhar

असम, मिजोरम गतिरोध एक महीने के भीषण संघर्ष के बाद फिर से तेज हुआ

Nitin Gupta

दिल्ली में बेकाबू हुई कार की रफ्तार, BMW और वैगनआर की टक्कर

shipra saxena