featured मनोरंजन

अभिनेता आलोक नाथ पर दर्ज किया गया ओशिवारा थाने में दुष्कर्म का केस

alok nath अभिनेता आलोक नाथ पर दर्ज किया गया ओशिवारा थाने में दुष्कर्म का केस

मुंबई। अभिनेता आलोक नाथ पर बुधवार को यहां के ओशिवारा थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। लेखिका विन्ता नंदा ने मी टू कैम्पेन के तहत आरोप लगाया था कि एक संस्कारी अभिनेता ने उनके साथ दो बार दुष्कर्म किया और उनका उत्पीड़न करते रहे। बाद में उन्होंने मीडिया को बताया था कि ये संस्कारी अभिनेता आलोक नाथ ही हैं। आरोपों के बाद आलोक ने विन्ता से लिखित में माफी मांगने और एक रुपया हर्जाना देने की मांग की। विन्ता ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, ‘‘इस अभिनेता ने एक बार मुझे अपने घर पार्टी में बुलाया था। हम ग्रुप के साथ पार्टी करते थे, इसलिए ये कुछ अलग नहीं था। पार्टी में मैंने जो पीया, उसमें कुछ मिलाया गया था। रात 2 बजे मुझे अजीब-सा महसूस हुआ और मैं वहां से निकल गई। किसी ने मुझे घर तक छोड़ने की बात नहीं कही। मैं पैदल ही घर के लिए निकल पड़ी।

alok nath अभिनेता आलोक नाथ पर दर्ज किया गया ओशिवारा थाने में दुष्कर्म का केस

 

बता दें कि रास्ते में मुझे वो मिला। वो अपनी कार में था और उसने मुझसे कार में बैठने को कहा। उसने कहा कि वो मुझे घर छोड़ देगा। मैंने उस पर भरोसा किया और कार में बैठ गई। इसके बाद मुझे ठीक से याद नहीं है। मुझे याद है कि उसने मेरे मुंह में जबर्दस्ती शराब डाली और जब मुझे होश आया तो मुझे बहुत दर्द हो रहा था। मेरे ही घर में मेरा रेप किया गया था। विन्ता ने लिखा था- दुष्कर्म करने वाला यह ‘शिकारी’ आज बड़ा अभिनेता है और उसे फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का सबसे ‘संस्कारी’ व्यक्ति कहा जाता है। विन्ता के आरोपों पर आलोक नाथ ने कहा था- अगर किसी के लिखने भर से कोई मुझे दोषी माना जा रहा है तो मेरे कहने से मुझे बेगुनाह भी मानें। आप सिर्फ हमसे पूछ रहे हैं। उनसे भी पूछिए, जिन्होंने आरोप लगाया है।

वहीं विन्ता नब्बे के दशक के टीवी सीरियल ‘तारा’ की राइटर-प्रोड्यूसर थीं। विन्ता के आरोपों के बाद आलोक नाथ के खिलाफ कुछ और महिलाएं सामने आईं। अभिनेत्री संध्या मृदुल ने भी आरोप लगाया कि आलोक एक बार शूटिंग के दौरान होटल के कमरे में जबर्दस्ती घुस आए और उन्हें जकड़ लिया। पू्र्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर 16 महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। आरोपों की शुरुआत 8 अक्टूबर को पत्रकार प्रिया रमानी के एक ट्वीट के बाद हुई थी। 17 अक्टूबर को अकबर ने विदेश राज्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद रमानी ने ट्वीट कर कहा कि अकबर के इस्तीफे के बाद हम सही साबित हो रहे हैं। अब उस दिन का इंतजार है, जब हमें अदालत में न्याय मिलेगा।

Related posts

डॉ. महेन्‍द्र नाथ पाण्‍डेय ने उद्यमियों एवं पारिस्थितिकी प्रणाली निर्माताओं को राष्‍ट्रीय उद्य‍मशीलता पुरस्‍कार 2019 प्रदान किया

Trinath Mishra

Covid-19: पिछले 24 घंटें में कोरोना के मिले 7,350 नए केस, 202 लोगों ने हारी जंग

Rahul

मुंबई : एनसीबी ने ड्रग्स पार्टी का किया भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार

Neetu Rajbhar