featured यूपी

पीलीभीतः विपक्ष को जनाक्रोश यात्रा निकालना पड़ा भारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 127 लोगों पर केस दर्ज

पीलीभीतः विपक्ष को जनाक्रोश यात्रा निकालना पड़ा भारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 127 लोगों पर केस दर्ज

पीलीभीतः भाजपा की आशीर्वाद यात्रा के विरोध में विपक्ष की शुरू हुई जनाक्रोश यात्रा पर मुश्किलों का पहाड़ टूटना शुरू हो गया है। सपा की सहयोगी पार्टी महान दल की अगुवाई में शुरू हुई इस यात्रा को निकालने के लिए पुलिस ने केस दर्ज किया है। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य सहित 62 नामजद व 127 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं, इस मामले पर सरकार को दोषी ठहराते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि समय आने पर केस दर्ज करने वाले लोगों से हिसाब चुकता किया जायेगा। जिसका जवाब देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी इस तरह की घटिया राजनीति नहीं करती है, विपक्ष का काम है चर्चा में बने रहना। प्रशासन अपना काम कर रहा है। हम आने वाले चुनाव में चारों विधानसभा सीटें जीतने का प्रयास कर रहे हैं।

बता दें कि पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार महिला अपराध सहित भ्रष्टाचार सहित कई अन्य मामलों में फेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा आशीर्वाद यात्रा करती है तो कोरोना नहीं फैलता है और जब हमारे सहयोगी पार्टी महान दल ने जनाक्रोश यात्रा निकाली तो कोरोना फैलने लगा। विपक्ष कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम करे तो कोरोना फैलता है। जबकि भाजपा करे तो नहीं फैलता है। समय आने पर सभी का हिसाब किया जायेगा। अभी जितना चाहे मुकदमा लिख लें, समय आने पर मुकदमा लिखने वाले और मुकदमा दर्ज कराने वाले, दोनों से ही हिसाब चुकता किया जायेगा। मौका मिलने पर उचित इनाम भी दिया जायेगा।

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि भाजपा इस तरह की ओछी राजनीति नहीं करती है। विपक्ष का काम है कि बयानबाजी करके चर्चा में बने रहा। जिला प्रशासन अपना काम कर रहा है, हम आने वाली विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटें जीतेंगे और फिर से प्रदेश में योगी जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

वहीं, इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी का कहना है कि जनाक्रोश यात्रा बिना अनुमति के निकाली गई थी। जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ नोकझोंक की गई। जिसके चलते एफआईआर दर्ज की गई है।

Related posts

विदेश में रह रहे भारतीयों को अब मिलेगी तुरंत मदद

bharatkhabar

तीन तलाक पर बोले मोदी, मुस्लिम महिलाएं लड़े अपने हक की लड़ाई

kumari ashu

भाजपा का अजीब सवाल: क्या राहुल गांधी का नाम राउल विंची भी है?

bharatkhabar