featured मनोरंजन

रिया चतुर्वेदी के खिलाफ दर्ज हुआ केस, आत्महत्या करने के लिए उकसाने का लगा आरोप

sushant and riya रिया चतुर्वेदी के खिलाफ दर्ज हुआ केस, आत्महत्या करने के लिए उकसाने का लगा आरोप

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से अब तक उनके फैंस सदमे में है। सभी को सिर्फ इस बात का दवाब चाहिए की सुशांत आत्महत्या कैसे कर सकते हैं।

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से अब तक उनके फैंस सदमे में है। सभी को सिर्फ इस बात का दवाब चाहिए की सुशांत आत्महत्या कैसे कर सकते हैं और अगर उन्होंने आत्महत्या की है तो इसका जिम्मेदार कौन है। यदि कोई सुशांत की आत्महत्या का जिम्मेदार है तो उस आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। इसी मामले में अब बिहार में रिया चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। रिया पर सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाने की आरोप है। रिया पर आरोप है कि उन्होंने सुशांत का आर्थिक और मानसिक रूप से शोषण किया है। रिया के खिलाफ मुकदमा मुजफ्फरपुर सदर थाने के पताही निवासी कुंदन कुमार ने किया है।

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुंदन का कहना है कि रिया ने साजिश के तहत सुशांत को अपने प्यार के जाल में फसाया सुशांत रिया के भरोसा करने लगे थे। जिससे रिया को उनके फिल्मी करियर में काफी फायदा मिला और अपना काम निकले ही वो सुशांत का आर्थिक और मानसिक शोषण करने लगी। उसके बाद रिया ने सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाया। रिया के बदलते व्यवहार से सुशांत को काफी सदमा लगा था। जिसके बाद सुशांत ने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लेट पर फांसी लगा ली।

https://www.bharatkhabar.com/this-was-the-view-of-solar-eclipse/

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में मुजफ्फरपुर में सीजेएम की अदालत के समक्ष ये दूसरी याचिका दायर की हुई है। इससे पहले स्थानीय वकील सुधीर कुमार ने सलमान खान, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा, एकता कपूर और करण जौहर के खिलाफ याचिका दायर की थी। बॉलीवुड की इन हस्तियों पर आरोप लगाया था कि इन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के करियर में अड़चनें पैदा की थीं, जिससे वह मानसिक तौर पर टूट गए थे।

Related posts

खुशखबरीः लौट रहीं हैं दया भाभी, इस वजह से लिया था शो से ब्रेक

Vijay Shrer

भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को राष्ट्रपति ने किया वीर चक्र अवॉर्ड से सम्मानित

Rani Naqvi

सपना चौधरी ने किया ऐसा डांस जिसे देख सोशल मीडिया पर मच रहा है धमाल

mohini kushwaha