featured हेल्थ

सावधान! दहीं के साथ ये 5 चीजें खाना आपको पड़ सकता है महंगा

curd 1 सावधान! दहीं के साथ ये 5 चीजें खाना आपको पड़ सकता है महंगा

गर्मी के मौसम में हर कोई दही खाना पसंद करता है,, और यह भी माना गया है कि दही स्वास्थ्य के काफी लाभदायक होता है। लेकिन दही के साथ कुछ चीजों को इसके साथ खाने से बचना चाहिए। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जो आपको नुकसान से बचा सके और आपका स्वास्थ्य भी खराब ना हो। सेहत के लिए दही बहुत ही लाभदायक माना जाता है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ साथ बॉडी की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी 2, विटामिन बी 12, मैग्नीशियम, पोटैशियम और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होती है। जिस वजह से यह सुपरफूड की कैटेगरी में शामिल है। हर कोई आपको यही सलाह देता है कि दही रोज खाना चाहिए। आपको बता दें कि ऐसा करने पर शरीर में टॉक्सिन को जगह मिल जाती है। जिससे शरीर की इम्यूनिटी तेजी से कम हो जाती है।

दही के साथ ना खाएं प्याज

गर्मी के मौसम में हर कोई लस्सी और रायते का शौकीन होता है,, और बड़े चाव के साथ दहीं में प्याज डालकर उसे बनाया जाता है। यह स्वाद में अच्छा तो लगता है,, लेकिन सेहत के लिए उतना ही हानिकारक होता है। आपको बता दें कि दही की तासीर ठंडी होती है जबकि प्याज का तासीर गर्म। ऐसे में दोनों का साथ प्रयोग करने पर आपको एलर्जी हो सकती है। इसलिए ऐसा कभी ना करें।

दूध और दही को ना खाएं एक साथ

गौरतलब है कि दोनों प्रोडक्ट दूध से ही बने हैं। लेकिन यह साफ कहा गया है कि इन दोनों का प्रयोग एक साथ कभी ना करें। ऐसा करने से डायरिया, गैस, पेट में दर्द, इनडायजेशन जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए ऐसा करने से हमेशा बचे।

आम के साथ दही का ना करें प्रयोग

गर्मी के मौसम में हर कोई ठंडी चीजें खाना पंसद करता है। जिसके चलते सभी लोग गर्मी के मौसम में आम लस्सी खाना पसंद करते हैं। यह सबसे ज्यादा नुकसानदायक होता है। ऐसा करने से शरीर में टॉक्सिन बढ़ता है जो हमारे डायजेशन सिस्टम को भी प्रभावित करता है।

मछली और दही का ना करें सेवन

ऐसा कहा जाता है कि कभी भी दो प्रोटीनयुक्त भोजन का सेवन एक साथ में नहीं करना चाहिए। ऐसे में जब हम मछली के साथ दही का सेवन करते हैं तो इसके परिणामस्वरूप कई बीमारियां हो सकती है। दोनों में ही प्रोटीन भरपूर है जिससे इनके सेवन से पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

उड़द दाल के साथ ना खाएं दही

दही के साथ अगर हम उड़द दाल का सेवन करें तो पेट में एसिडिटी, सूजन, लूजमोशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं । इसलिए इन दोनों का कभी भी एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। इससे हमारे शरीर को कोई नुकसान नहीं पहंुचेगा और हम फिट रहेंगे।

Related posts

आयुर्वेद दिवस आज, पीएम राष्ट्र को समर्पित करेंगे दो आयुर्वेद संस्थान

Hemant Jaiman

भारत लाई जा रही 200 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पुलिस जांच में जुटी

Pradeep sharma

काबुल में भारतीय महिला का अपहरण, संपर्क में भारत सरकार

bharatkhabar