featured यूपी

आगरा: दुल्हन लेकर आ रहे दुल्हे के साथ दर्दनाक हादसा, पढ़ें पूरी खबर

हादसा आगरा: दुल्हन लेकर आ रहे दुल्हे के साथ दर्दनाक हादसा, पढ़ें पूरी खबर

आगरा: इन दिनों यूपी में सड़क हादसों में काफी तेजी वृद्धि देखी जा रही है। आज जिले में एस ऐसा सड़क हादसा हुआ जिसे सुनकर किसी की भी आंखे नम हो जाए। दरअसल बारात लेकर दुल्हन के साथ वापस आ रहे दुल्हे की कार अचानक एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दुल्हे सहित चार लोगों की मौत हो गई और दुल्हन सहित छह लोग गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे है।

शादी करके वापस आ रहे दुल्हे के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दुल्हे सहित परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में दुल्हन सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार के दिन नगला भुजपुरा गांव से होरी लाल अपनी बारात लेकर नगला बरी सिरसोल गए थे। बारात के बाद कार भुजपुरा के पास से वापस आ रही थी। तभी कलानी और वाजिदपुर गांव के बीच कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में दुल्हा होरी लाल और उसके रिश्तेदार की मौत हो गई। दुल्हा होरी लाल हादसे में गंभीर रूप से घायल थे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी और चार अन्य लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दुल्हन सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Related posts

18 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

समाजवादी इत्र लॉन्च करने वाले कन्नौज के पम्पी जैन के ठिकानों पर पहुंची IT की टीम

Neetu Rajbhar

मोदी के नेतृत्व में भारत को ‘साफ और हरित ऊर्जा’ के क्षेत्र में अग्रणी है- मंत्री डॉ हर्षवर्धन

mahesh yadav