Breaking News featured देश पंजाब

दूसरी बार पंजाब के सीएम बने कैप्टन अमरिंदर सिंह

amrinder singh1 दूसरी बार पंजाब के सीएम बने कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को पंजाब राजभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अमरिंदर सिंह ने पंजाब के 16 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद अमरिंदर सिंह दोपहर बाद पंजाब सचिवालय में जाकर औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करेंगे।

amrinder singh1 दूसरी बार पंजाब के सीएम बने कैप्टन अमरिंदर सिंह

शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उत्तर प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष राज बब्बर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर, कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, सचिन पायलट, अंबिका सोनी, प्रताप बाजवा, नवीन जिंदल समेत कई कांग्रेस नेताओं ने बतौर अतिथि भाग लिया।

rahul manmohan दूसरी बार पंजाब के सीएम बने कैप्टन अमरिंदर सिंह

 

Related posts

राजधानी के युवक मनीष राघव ने लॉकडाउन में बनाया नया कीर्तिमान

Rani Naqvi

जवानों और अफसरों के बीच में मतभेद, चार साथियों को गोलियों से भून डाला

Rani Naqvi

बीमार पती से मिलने के लिए शशिकला को मिली 5 दिन की परोल

Rani Naqvi