December 12, 2023 12:02 am
featured देश यूपी राज्य

बल्ड कैंसर पीड़िता के साथ गैंगरेप, राहगीर से मांगी मदद तो उसने भी नहीं बख्शा

rape

लखनऊ। यूपी के सरोजनीनगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ लोगों ने एक ब्लड कैंसर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं जब पीड़िता ने वहां से गुजरने वाले एक शख्स से मदद मांगी तो उसने भी मदद करने के बजाय उससे रेप का घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने गैंगरेप और पॉक्सो ऐक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

rape
rape

बता दें कि घटना सरोजनीनगर क्षेत्र की है। जहां एक ब्लड कैंसर पीड़िता किसी काम से बाजार गई थी। जहां उसे इसकी पहचान का एक युवक मिला। जो उसे वहां से एक सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसके दोस्त पहले से मौजूद थे। वहां तीनों ने मिलकर किशोरी से गैंगरेप किया और भाग गए। इसके वहां से गुजर रहे एक शख्स ने युवती को मदद का झांसा देकर उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया।

वहीं एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि राहगीर विरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता ने एक आरोपी का नाम शैलेंद्र बताया है। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान किशोरी बेहोश गई थी। इसके बाद दोनों आरोपी उसे प्लाट के पास छोड़कर भाग निकले। काफी देर बाद किशोरी होश में आई। इसके बाद बदहवास अवस्था में वहां से भागते हुए सड़क पर पहुंची। किशोरी ने सड़क से गुजर रहे एक बुलेट सवार युवक वीरेंद्र से मदद की गुहार लगाते हुए आपबीती बताई थी। वीरेंद्र ने भी किशोरी से दुराचार किया और फिर उसे सड़क पर तड़पता छोड़कर भाग निकला।

Related posts

70 साल बाद भी कायम है, रूस और भारत की दोस्ती का रिश्ता

Pradeep sharma

गहन मिशन इन्द्रधनुष-2.0 के तहत दिसंबर से मार्च तक चलेगा टीकाकरण

Trinath Mishra

मेरठ के शारदा एक्सपोर्ट प्लांट मे लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Rani Naqvi