featured देश

दिल्ली के तिलक नगर में लड़की की पिटाई करने वाला आरोपी कॉल सेंटर मालिक गिरफ्तार

दिल्ली के तिलक नगर में लड़की की पिटाई करने वाला आरोपी कॉल सेंटर मालिक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के तिलक नगर में लड़की की पिटाई करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मारपीट का वीडियो बनाने वाले अली हसन को गिरफ्तार कर लिया है। अली हसन उस कॉल सेंटर का मालिक है जहां ये वीडियो बनाया गया था। कॉल सेंटर में काम करने वाले चपरासी राजेश को भी गिरफ्तार किया गया है। लड़की की पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

 

Delhi woman thrashed दिल्ली के तिलक नगर में लड़की की पिटाई करने वाला आरोपी कॉल सेंटर मालिक गिरफ्तार

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंडः 4730 अवैध अतिक्रमणों का ध्वस्तीकरण, 8518 का चिन्हीकरण व 136 की सीलिंग हुई
उत्तराखंडः त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरिद्वार गणेश महोत्सव में सूबे की खुशहाली की कामना की

 

वीडियो में लड़की को पीटने वाले आरोपी रोहित तोमर को भी पुलिस ने बीते शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद से रोहित फरार चल रहा था। ट्विटर पर वायरल हुए इस वीडियो में आरोपी रोहित तोमर पीड़िता को बुरी तरह से पिट रहा था। पुलिस ने वीडियो में दिख रही पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ उत्तम नगर थाने में रेप का मामला दर्ज किया था। दावा किया गया था कि ये वीडियो दिल्ली के तिलक नगर पुलिस स्टेशन का है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस बात से इनकार कर दिया था।

 

गुरुवार को इस मामले में पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी रोहित तोमर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पुलिस ने कहा कि वीडियो दो सितम्बर को उत्तम नगर में बनाया गया था।

ये भी पढें:

बीमार चल रहे मनोहर पर्रिकर का दिल्ली के एम्स में चलेगा इलाज, अमित शाह से की बातचीत
उत्तराखंडः जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ फिजीशियन की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

 

By: Ritu Raj

Related posts

उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 8 लोगों की हुई मौत, हुआ ये हादसा

mohini kushwaha

IND vs WI T20 Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, हार्दिक पांड्या होंगे कप्तान

Rahul

सीसीटीवी में क़ैद हुई एक मां की बहादुरी, बदमाशों से 4 साल की बेटी को बचाया

Rani Naqvi