उत्तर प्रदेश में 17वीं विधानसभा के गठन से पहले बहुजन समाज पार्टी का दामन छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले मौजूदा कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का भाजपा से मोहभंग हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनावों की तारीख के ऐलान के बाद बेचैन केंद्रीय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज यानी मंगलवार को प्रदेश की योगी सरकार से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं। pic.twitter.com/ubw4oKMK7t
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) January 11, 2022
भाजपा की इस सीट से थे विधायक
स्वामी प्रसाद मौर्य योगी सरकार में कुशीनगर के पडरौना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। साथ ही योगी सरकार में श्रम तथा सेवा योजना मंत्री थे। जिन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव से की मुलाकात
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार यानी आज सुबह ही लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अक बता दी इससे पहले ओमप्रकाश राजधानी भाजपा से अपना समर्थन लेते हुए मंत्री पद छोड़ दिया था।
सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा#बाइसमेंबाइसिकल pic.twitter.com/BPvSK3GEDQ
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 11, 2022