उत्तराखंड राज्य

मंत्रिमंडल के सदस्य वॉक फॉर योग में शामिल होंगे: सीएम रावत

cm rawat 3 3 मंत्रिमंडल के सदस्य वॉक फॉर योग में शामिल होंगे: सीएम रावत

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जन जागरूकता के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बीते बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया था कि मंत्रिमण्डल के सदस्य वॉक फॉर योग में शामिल होंगे। 16 जून 2018 को सभी मंत्रीगण शाम 4 बजे सचिवालय में एकत्रित होंगे। 4.30 बजे गांधी पार्क से दीनदयाल उपाध्याय पार्क तक रन फॉर योग में भाग लेंगे। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में तय किया गया कि 17 जून को डीजीपी अनिल रतूड़ी के नेतृत्व में सभी पुलिस अधिकारी सुबह 07 बजे पुलिस मुख्यालय से कनक चैक होते हुए घंटाघर तक वॉक फॉर योग में भाग लेंगे।

 

cm rawat 3 3 मंत्रिमंडल के सदस्य वॉक फॉर योग में शामिल होंगे: सीएम रावत

 

बता दें कि इसी क्रम में 18 जून को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के नेतृत्व में सचिवालय के सभी पुरुष अधिकारी और कर्मचारी सुबह 07 बजे सचिवालय से घंटाघर होते हुए परेड ग्राउंड तक वॉक फॉर योग में भाग लेंगे। इसी दिन अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के नेतृत्व में सचिवालय से महिला अधिकारियों और कर्मचारियों का दल सुबह 07 बजे सचिवालय से जीएमवीएन कार्यालय तक वॉक फॉर योग में शामिल होंगे

Related posts

कांग्रेस को बड़ा झटका, सपा-बसपा के गठबंधन में कांग्रेस को नहीं मिली जगह!

Ankit Tripathi

युवती ने शादी से किया इनकार तो युवक ने चाकू मार की हत्या

mahesh yadav

आदमखोर बाघिन को मार गिराया गया, कई लोगों की जान ले चुकी थी बाघिन

mahesh yadav