featured देश राज्य

साल के अंत तक देश की सभी ग्राम पंचायतें हाई स्पीड ब्रॉडबैंड से जुड़ जाएंगी

village panchayat

नई दिल्ली। ‘भारत नेट’ परियोजना के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है| सरकार को आशा है कि दो चरणों में पूरी होने वाली इस परियोजना के दूसरे चरण का कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। ऐसे में इस साल के अंत तक देश की सभी 2.5 लाख ग्राम पंचायतें ‘हाई स्पीड ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क’ से जुड़ जाएंगी। दूसरे चरण में 1.5 लाख गांवों को ‘ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क’ से जोड़ने की योजना है।

village panchayat
village panchayat

बता दें कि इस पर काम शुरु हो चुका है। विभागीय केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत नेट परियोजना के पहले चरण में देश के एक लाख गांवों को तय समय में ‘हाई स्पीड ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क’ से जोड़ दिया गया है। इससे देश के 2.5 लाख ग्रामीण परिवारों और 20 करोड़ लोगों को उच्च गति की ब्रॉडबैंड सेवाएं मिल सकेंगी।

यहां आयोजित एक कार्यक्रम में संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री के डिजिटल भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे ग्रमीण क्षेत्रों में रहने वालों के जीवन में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। उन्होंने कहा कि यह टेलीकॉम सेक्टर की यह पहली परियोजना है जिसमें कोई विदेशी सामान नहीं लगा है। इसमें उपयोग मकी गयी सभी सामग्री भारत में बनी है| भारत की ही तकनीक से इसे पूरा किया गया है।

वहीं दूसरे चरण का कार्य 1 जनवरी 2018 से शुरू हो गया है| उन्हें आशा है कि मार्च 2019 तक देश की बाकी 1.5 लाख ग्राम पंचायतों को इससे जोड़ने का काम पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर टेलीकॉम सचिव अरूणा सुंदराजन ने कहा कि हमने दूसरे चरण का कार्य शुरू कर दिया है| हमें आशा है कि यह समय से पहले दिसंबर 2018 तक पूरा हो जाएगा।

Related posts

Aaj Ka Rashifal: जन्माष्टमी पर इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, जानें आज का राशिफल

Nitin Gupta

हाथरस कांड : जांच के हर पहलू पर CBI की नजर,आरोपियों के घर पहुंची टीम

Trinath Mishra

मदर टेरेसा को संत घोषित किए जाने पर गर्व – पीएम मोदी

bharatkhabar