featured बिज़नेस

हड़ताल: बैंक कर्मचारी फिर करेंगे हड़ताल, 23 और 24 फरवरी को कामकाज रहेगा ठप

3636 1641813429 हड़ताल: बैंक कर्मचारी फिर करेंगे हड़ताल, 23 और 24 फरवरी को कामकाज रहेगा ठप

बैंक कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को एक बार फिर हड़ताल करने वाले हैं। सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स और ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉइज एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों ने मिलकर बैंक हड़ताल करने की घोषणा की है। हड़ताल में देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे।

AIBEA के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने सभी बैंक संघों और सदस्यों को एक लेटर जारी कर यह जानकारी दी और इस हड़ताल में शामिल होने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने दो सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में पिछले साल 15 और 16 मार्च को हड़हाल की थी। 16 और 17 दिसंबर 2021 को बैंकिंग कानून विधेयक 2021 के विरोध में हड़ताल की गई थी। अब 23 और 24 फरवरी को फिर हड़ताल के लिए तैयार रहें।

23 से 27 फरवरी तक नहीं होगा कामकाज
अगर संगठन 23 और 24 फरवरी को हड़ताल पर रहते हैं तो फरवरी में 23 से 27 तारीख यानी 5 दिनों में 4 दिन बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। 23 और 24 को हड़ताल और 26-27 फरवरी को क्रमश: चौथा शनिवार और रविवार होने के कारण बैंक में काम नहीं होगा।

ये भी पढ़ें :-

ओमिक्रॉन से बचना है तो दो मास्क लगाना जरूरी, इससे मिलेगी सुरक्षा

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्राइवेटाइजेशन को लेकर सरकार की योजना के विरोध में बैंक यूनियन ने पिछले महीने 16 और 17 दिसंबर को हड़ताल की थी। तब बैंक हड़ताल का असर SBI, PNB, सेंट्रल बैंक और RBL बैंक के कामकाज पर पड़ा था। चेक क्लीयरेंस, फंड ट्रांसफर, डेबिट कार्ड से जुड़े काम भी अटक गए थे।

Related posts

IND vs AUS: कब, कहां और कितने बजे शुरू होंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच, देखें पूरा शेड्यूल

Rahul

पढ़े दोपहर 1 बजे यूपी की बड़ी खबरें, सीएम योगी का आज अयोध्या दौरा

Rani Naqvi

यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर करना महंगा हुआ

bharatkhabar